फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Collected coins of Mahamana can seen in Central Library of BHU

Varanasi: BHU के केंद्रीय ग्रंथालय में देख सकेंगे महामना के संग्रहीत सिक्के, प्रदर्शनी का कुलसचिव ने किया उद

Thu, 22 Dec 2022 11:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Dec 2022 11:59 PM IST
सार

बीएचयू के सयाजी राव गायकवाड़ ग्रंथालय में लगी सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में महामना पर लिखी गई पुस्तकों के साथ ही उनके द्वारा संग्रहीत सिक्के भी देखने का मिलेंगे। 

विज्ञापन
Collected coins of Mahamana can seen in Central Library of BHU
बीएचयू के सयाजी राव गायकवाड़ ग्रंथालय में लगी पुस्तक प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सयाजी राव गायकवाड़ ग्रंथालय में लगी सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में महामना पर लिखी गई पुस्तकों के साथ ही उनके द्वारा संग्रहीत सिक्के भी देखने का मिलेंगे। 28 दिसंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन बृहस्पतिवार को कुलसचिव डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन


पंडित मालवीय की 161वीं जयंती पर लगी प्रदर्शनी में महामना के व्यक्तिगत संग्रह भी हैं। इसमें सिक्के, मूर्तियां, कीमती पत्थर, उपहार स्वरूप प्राप्त शीशे के ग्लास, गुलाब पत्र पर लिखित कविता एवं संपादित पत्रिका सनातन धर्म शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्रंथालयी डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में जीवन दर्शन, स्मरणीय प्रेरक प्रसंग, अनमोल वचन, लेख एवं भाषण इत्यादि पर पुस्तकें एवं उनकी जयंती पर विमोचित स्मारिकाओं को भी रखा गया है। इन पुस्तकों में उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में भी चित्रित किया गया है। इस दौरान डॉ. आर परमेश्वरन, डॉ. शुचिता सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती पर होगा प्रो. जीसी त्रिपाठी का  व्याख्यान

मालवीय जी की जयंती पर मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र की ओर से 24 दिसंबर को विशेष व्याख्यान होगा। बीएल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी के निदेशक प्रो. जीसी त्रिपाठी भारतीय ज्ञान की वैश्विक व्याप्ति तथा भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिकता की चुनौतियां विषय पर व्याख्यान देंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed