फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coldest day in nine years, temperature 12 degrees below average

Varanasi News: नौ साल में सबसे ठंडा दिन, औसत से 12 डिग्री कम हुआ तापमान

Thu, 25 Jan 2024 04:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Coldest day in nine years, temperature 12 degrees below average
वाराणसी। मौसम के मिजाज ने बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान का नया रिकाॅर्ड बन गया। पिछले नौ साल में 24 जनवरी के दिन का तापमान इस साल सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान औसत से 12 डिग्री सेल्सियस कम होकर 11.4 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

दो दिन से घना कोहरा छा रहा है। बुधवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिमी हवाओं का दबाव बना है। इस कारण ठंड से अभी इस सप्ताह तक राहत नहीं मिलने वाली। फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन


24 जनवरी का तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2024 11.4 6.6
2023 27.5 11.8
2022 19.5 14.0
2021 19.6 11.2
2020 20.0 7.0
2019 23.1 12.2
2018 25.2 12.5
2017 21.0 7.6
2016 18.0 7.0
2015 23.0 11.6
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed