{"_id":"5894bc5b4f1c1bda22e80239","slug":"cold-in-purvanchal-affacted-two-more-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में ठंडः अभी दो दिन और सताएगी सुबह-शाम की ठिठुरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में ठंडः अभी दो दिन और सताएगी सुबह-शाम की ठिठुरन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
हवाओं ने बढ़ाई गलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद पीछे से आ रही ठंडी हवाओं के चलते मौसम फिर बदला है।
सुबह-शाम कोहरे के साथ गलन-ठिठुरन बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ठंड अभी दो दिन तक और बनी रहेगी। दोपहर में अच्छी धूप खिलेगी लेकिन रात में गलन के साथ घना कोहरा भी होगा।
जम्मू से चले पश्चिमी विक्षोभ के पीछे से आने वाली हवाओं ने इधर, कुछ दिनों से आधी रात के बाद वातावरण में गलन बढ़ा दी है।
बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. बीआरडी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पीछे से आने वाली हवाओं के चलते मौसम बिगड़ा है।
दो दिन बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। सुबह-शाम की ठंड बनी रहेगी। रात में गलन और कोहरा भी होगा।