{"_id":"587533e44f1c1be165ba9d77","slug":"code-of-cundut-apply-on-sic-payement-will-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर चला आचार संहिता का डंडा,वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर चला आचार संहिता का डंडा,वेतन रोका गया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने मंडलीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएन श्रीवास्तव का वेतन रोक दिया है।
यह रोक आचार संहिता प्रभावी रहने तक लगाई गई है।
साथ ही, यह स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है कि क्यों न उनके निलंबन की संस्तुति की जाए। डीएम ने तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। बता दें कि अस्पताल के मेन गेट पर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार संबंधी बैनर, पोस्टर लगाए गए थे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो भी लगा था।
हालांकि डीएम के कड़े रुख के बाद मंगलवार की दोपहर बैनर-पोस्टर उतार दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता पुलकित खरे ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को 21 दिसंबर को ही निर्देशित किया था कि वे सुनिश्चित करें कि उनके शासकीय कार्यालयों, भवनों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर न लगे हों। बावजूद इसके मंडलीय चिकित्सालय की दीवारों से बैनर-पोस्टर नहीं उतारे गए थे।