{"_id":"60e2bda88ebc3ec90c2742bb","slug":"coaching-teachers-protested-by-begging-in-varanasi-said-we-ruined-but-no-any-attention-of-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः कोचिंग संचालकों ने भिक्षाटन कर जताया विरोध, कहा- हो गए बर्बाद लेकिन सरकार का ध्यान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः कोचिंग संचालकों ने भिक्षाटन कर जताया विरोध, कहा- हो गए बर्बाद लेकिन सरकार का ध्यान नहीं
Mon, 05 Jul 2021 01:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:37 PM IST
सार
पूर्वांचल कोचिंग संघ के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद अब जब स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स सभी को खोलने का आदेश जारी हुआ है तो कोरोना प्रोटोकाल के साथ कोचिंग संस्थानों को भी खोलने का आदेश जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
वाराणसी में सड़क पर भीख मांगने उतरे कोचिंग संचालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट के कारण बंद चल रहे कोचिंग संस्थानों के खोले जाने की मांग को लेकर संचालकों ने सोमवार को वाराणसी में भिक्षाटन कर विरोध जताया। पूर्वांचल कोचिंग संघ के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालकों ने सिगरा शहीद उद्यान से लेकर आसपास के ठेले-खोमचे वालों के पास पहुंच कर भिक्षाटन किया।
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद अब जब स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स सभी को खोलने का आदेश जारी हुआ है तो कोरोना प्रोटोकाल के साथ कोचिंग संस्थानों को भी खोलने का आदेश जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
बताया कि 27 जून को शास्त्री घाट पर महापंचायत के माध्यम से भी आवाज उठाई गई थी लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। कहा कि पिछले 16 महीनों से सबसे अधिक बर्बाद होने वाले कोचिंग संस्थानों की तरफ़ सरकार का ध्यान नही है। इस वजह से ही अब चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सुजीत सिंह,अभिषेक सिंह,प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन