फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coaching teacher did dirty work with 12th class girl student in varanasi police arrested after complaint of vi

वाराणसी: 12वीं की छात्रा से कोचिंग शिक्षक ने की गंदी हरकत, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा

Thu, 28 Sep 2023 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 11:14 PM IST
सार

वाराणसी के लक्सा थाने की पुलिस ने 12वीं की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Coaching teacher did dirty work with 12th class girl student in varanasi police arrested after complaint of vi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के सिद्धगिरी बाग क्षेत्र में रहने वाली 12वीं की छात्रा से कोचिंग में टीचर ने छेड़खानी की है। छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर लक्सा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी निमिष पाठक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर के समीप स्थित कोचिंग में लगभग एक साल पहले पढ़ने जाती थी। बेटी के स्कूल से पता चला कि कोचिंग टीचर निमिष पाठक उसे खाने-पीने की सामग्री पहुंचाने आता है। इस पर उन्होंने बेटी का दाखिला दूसरी कोचिंग में कराया। इसके बावजूद निमिष पाठक उनकी बेटी के आगे-पीछे लगा रहता था।

विज्ञापन

शिक्षक के कमरे से डरी-सहमी निकली बेटी

बुधवार  रात वह घर आए तो उनकी बेटी नहीं थी। पूछताछ करने पर उनके बेटे ने बताया कि बहन फोटो स्टेट कराने गई है। इस पर वह बेटी को खोजने निकले। खोजबीन के बाद बेटी का पता नहीं लगा तो वह निमिष पाठक के कमरे के बाहर खड़े हो गए। लगभग एक घंटे बाद निमिष पाठक के कमरे से उनकी बेटी बाहर निकली तो वह बेहद सहमी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाकर उसने बताया कि निमिष पाठक उसे पढ़ाने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की। इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोचिंग से पढ़कर जा रही छात्रा से छेड़खानी

सुसुवाही क्षेत्र में कोचिंग से घर जा रही एक छात्रा पर एक शोहदे ने छींटाकशी की। छात्रा के परिजनों ने शोहदे को पकड़कर जमकर पिटाई की। अंधेरे में भीड़-भाड़ के बीच शोहदा किसी तरह से भाग निकला। आरोपी रोहनिया क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

छात्रा के अनुसार, कुछ दिनों से कोचिंग आते-जाते समय शोहदा उसको परेशान करता था। इस बात की शिकायत उसने अपने परिजनों से की। बुधवार की शाम परिजन छात्रा की छुट्टी होने के इंतजार में कोचिंग के समीप ही बैठे थे। कोचिंग की छुट्टी होने पर छात्रा साइकिल से अपने घर के लिए निकली। शोहदा भी उसके साथ साइकिल से चलने लगा और उस पर छींटाकशी करने लगा। इस पर पहले से मौजूद छात्रा के परिजन शोहदे को पकड़कर पीटने लगे। किसी तरह से वह खुद को बचाकर अंधेरे में भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed