फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CMO of varanasi reached Deendayal Hospital's OPD patient present but doctor absent

Varanasi News: दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे सीएमओ, मरीज मौजूद लेकिन चिकित्सक गैरहाजिर

Wed, 29 Jun 2022 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 05:27 PM IST
सार

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में चिकित्सकों की लेटलतीफी की समस्या दूर नहीं हो रही है। मंगलवार को सीएमओ ने दीनदयाल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
CMO of varanasi reached Deendayal Hospital's OPD  patient present but doctor absent
दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे सीएमओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में चिकित्सकों की लेटलतीफी की समस्या दूर नहीं हो रही है। मंगलवार को सीएमओ ने दीनदयाल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सुबह 8.45 बजे निरीक्षण में मरीज तो पर्चा कटाकर ओपीडी हाल में बैठे मिले, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया था।

विज्ञापन


इस पर नाराज सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी सीएमएस कार्यालय में रखे उपस्थिति पंजिका में सभी चिकित्सकों को अनुपस्थित कर उसकी फोटो कॉपी साथ लेकर वापस चले गए। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में ईसीजी मशीन भी दूसरे तल पर मिली, जिसको इमरजेंसी में लाकर रखने का निर्देश दिया गया है, जिससे कि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज चेक किया, वार्डों में भी गए सीएमओ
सीएमओ सुबह 8.15 बजे अस्पताल पहुंचे। यहां जाने के बाद उन्होंने पहले सीसीटीवी फुटेज देखा। इसके बाद वार्डों में पहुंचकर चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि अभी नहीं आए हैं। यहां से निकलकर 8.45 बजे ओपीडी पहुंचे। जहां चिकित्सकाें के कमरे तो खुले थे लेकिन वहां कोई मिला नहीं। सीएमओ ने बताया कि आए दिन सीएमएस को पत्र लिखकर चिकित्सकों के समय से आने को क हा जा चुका है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। पिछले दिनों बैठक में भी जिलाधिकारी ने ओपीडी का दौरा करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सीएमएस से मिलकर जताई आपत्ति
अस्पताल की ओपीडी में औचक निरीक्षण करने और उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित करने की सीएमओ की कार्रवाई के विरोध में दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सक  सीएमएस डॉ. आरके सिंह के पास पहुंचे और इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि अस्पताल आने के बाद पहले वार्ड में भर्ती मरीजों को देखना भी जिम्मेदारी है। इसके बाद ओपीडी में मरीज देखते हैं। इसको लेकर उनकी सीएमएस से हल्की नोकझोंक भी हुई।

अस्पताल की ओपीडी में सीएमओ द्वारा निरीक्षण और उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित करना पद के अधिकारों का दुरुपयोग करना है। चिकित्सक वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के तुरंत बाद ओपीडी में जाते हैं। अगर कोई बात है तो सीएमओ को पहले इसकी जानकारी मुझे देनी चाहिए थी। -डॉ. आरके सिंह, सीएमएस दीनदयाल अस्पताल

शासन, प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में ही ओपीडी का दौरा चल रहा है। चिकित्सक अगर समय से आते तो अनुपस्थित करने का कोई औचित्य नहीं बनता है। मंगलवार 8.45 बजे तक न तो कोई चिकित्सक वार्ड में था, न ही ओपीडी में। यहां तक कि सीएमएस भी मौजूद नहीं थे। मैने सीसीटीवी फुटेज भी देखा। स्थानीय अधिकारियों के साथ ही शासन को भी रिपोर्ट देंगे। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed