फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CMO of Varanasi closed hospital serious patients were admitted but qualified doctors were not posted

वाराणसी के CMO ने हॉस्पिटल बंद कराया: बोले- अस्पताल में भर्ती थे गंभीर मरीज, नहीं मिले योग्य डॉक्टर

Sat, 03 Sep 2022 10:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Sep 2022 10:05 PM IST
सार

वाराणसी के सुंदरपुर स्थित साईनाथ हॉस्पिटल में सीएमओ के निरीक्षण में भारी गड़बड़ी मिली। यहां कई गंभीर मरीज भर्ती थे लेकिन मौके पर कोई योग्य चिकित्सक नहीं मिला। 

विज्ञापन
CMO of Varanasi closed hospital serious patients were admitted but qualified doctors were not posted
साईनाथ हॉस्पिटल पर दर्ज होगा मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी अस्पतालों पर वाराणसी जिला प्रशासन के निर्देश पर चल रही जांच में हर दिन चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। कही बिना लाइसेंस के अस्पताल चल रहे हैं तो कहीं जरूरी कागजात ही नहीं हैं। सुंदरपुर स्थित साईनाथ हॉस्पिटल में सीएमओ के निरीक्षण में भारी गड़बड़ी मिली। यहां कई गंभीर मरीज भर्ती थे लेकिन मौके पर कोई योग्य चिकित्सक नहीं मिला। अब जहां अस्पताल को बंद करने का निर्णय लिया गया है, वहीं मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सीएमओ बटुआपुरा, सुंदरपुर स्थित साईनाथ हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कोपी सेंटर के औचक निरीक्षण को पहुंचे। देखा कि इमरजेंसी वार्ड में दो मरीज, जनरल और प्राइवेट वार्ड में सात-सात मरीज एवं आईसीयू में पांच मरीज भर्ती हैं। लेकिन कोई भी योग्य चिकित्सक वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में भी लापरवाही
चिकित्सालय में स्वयं को चिकित्सक बताने वाले दो लोग मिले। जिनमें एक ने अपना नाम डॉ. हरिओम और दूसरे ने डॉ. एसएन पांडेय एवं योग्यता बीएएमएस बताया। सीएमओ ने बताया कि केवल योग्य चिकित्सक ही नहीं मिले बल्कि बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में भी लापरवाही मिली। इसे देखते हुए अस्पताल को बंद कराने के साथ ही संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मरीजों की बीएचटी पर जो टेस्ट, अल्ट्रासाउंड एवं ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट लिखी गई थी, उस पर रेफर करने वाले चिकित्सक का नाम डॉ. आरके पटेल लिखा था। जो कि खुद बीएएमएस योग्यताधारी हैं और इस चिकित्सालय के संचालक भी हैं। जिससे यह साफ हुआ कि मरीज उन्हीं के द्वारा चिकित्सालय में उपचारित किए जा रहे हैं।

सीएमओ ने बताया कि जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत साईनाथ हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कोपी सेन्टर, बटुआपुरा, सुंदरपुर, को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए एवं नियम विरुद्ध संचालन के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए चितईपुर में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed