फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi working on every day for Kashi to become Kyoto

काशी को क्योटो बनाने के लिए हर दिन इतने मिनट देते हैं सीएम योगी

Thu, 20 Apr 2017 02:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 20 Apr 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi working on every day for Kashi to become Kyoto
सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी को क्योटो बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए कमर कस ली है। पिछली सपा सरकार के 'सौतेले व्यवहार' के विपरीत वर्तमान योगी सरकार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के विकास कार्य की समीक्षा के लिए हर दिन 30‌ मिनट समय दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दो मंत्रियों को इसकी निगरानी का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2014 में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि वह वाराणसी का विकास जापान के शहर क्योटो की तरह करेंगे। लेकिन केंद्र और सूबे में अलग-अलग पार्टियों की सरकार होने के कारण दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूबे में बदलाव के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना को वाराणसी भेजा था। सीएम योगी ने कहा कि अगर जरुरत होगी तो वह खुद जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक सीएम योगी ने वाराणसी के कुछ विकास कार्य को तीन महीने के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है।


सीएम ने समीक्षा बैठक में पाया कि जितना पैसा केंद्र सरकार ने वाराणसी के लिए दिया है, उसके मुकाबले विकास कार्य कछुआ चाल चल रहा है। योगी सरकार ने वाराणसी को जोड़ने वाले आठ जिलों के लिए सड़कों के निर्माण कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा वाराणसी की जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पुलों को 30 जून तक पूरा करने का निर्देश योगी सरकार ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed