फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cm yogi will visit Bhadohi first time and inaugrate vairous projects

बतौर सीएम इस जिले में पहली बार आ रहे योगी आदित्यनाथ, 101 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Sat, 02 Jun 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही Updated Sat, 02 Jun 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi will visit Bhadohi first time and inaugrate vairous projects
सीएम योगी आदित्यनाथ
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन जून को भदोही दौरे पर आ रहे है। यहां वे 101 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही कालीन नगरी में नवनिर्मित कारपेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण भी करेंगे। इसके मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन


कारपेट मार्ट में ही सीएम कालीन निर्यातकों, कारोबारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। गुरुवार को विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कार्पेट मार्ट पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।     
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक्सपो मार्ट पहुंचे विधायक और जिलाध्यक्ष ने आयोजन से जुड़ीं तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि मार्ट में कारपेट एक्सपो के आयोजन के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जून को इसका विधिवत लोकार्पण होने के बाद निर्यात प्रोत्साहन मंत्रालय इस दिशा में कदम उठाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनपदवासियों को 101 परियोजनाओं की सौगात देंगे।    

नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को वरुणा और मोरवा की बदहाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। कहा कि दोनों नदियों में सीवर, नालों और कारखानों का दूषित पानी जाता है। इसके चलते इन नदियों की हालत बदतर हो गई है।

यही नहीं, इन नदियों का पानी सीधे गंगा में मिलता है। इससे गंगा भी प्रदूषित होती है। इसलिए मुख्यमंत्री से नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। कहा कि शहर में युवाओं, व्यापारियों, निर्यातकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक अदद पार्क की कमी खटकती है। आशा जताई की इस कमी को मुख्यमंत्री पूरा करेंगे।

करीब सात घंटे भदोही में रहेंगे सीएम

Cm yogi will visit Bhadohi first time and inaugrate vairous projects
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भदोही दौरा बृहस्पतिवार शाम को तय हो गया। सीएम कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम का प्रोटोकाल जिला प्रशासन को भेज दिया। तीन जून को सुबह 9.50 बजे सीएम का उड़नखटोला अभयनपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में उतरेगा। उसके बाद कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  


तीन जून को प्राथमिक विद्यालय अभयनपुर में बने हैलीपेड पर सीएम योगी आदित्यनाथ नौ बजकर 50 मिनट पर उतरेंगे। सुबह 10 बजे एक्सपो मार्ट, 10 से 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के कोर समन्वय की बैठक, 11 से 12 बजे तक काशी क्षेत्र के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे।

 

दोपहर 12 से एक बजे तक कई कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण, लाभार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण, दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री एक्सपो मार्ट से प्रस्थान करने के बाद किसी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण और विकास कार्यों का जायजा लेंगे।

 

दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार सरपतहां में सीएम विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे 45 मिनट पर मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार से पुलिस लाइन में बने हैलीपैड आएंगे, और यहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री तीन जून को करीब सात घंटे तक जिले में रहेंगे। एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार ने कहा कि सीएम के आने का प्रोटोकाल प्राप्त हो गया है।  
 

मुख्यमंत्री के आगमन से जगी आस

Cm yogi will visit Bhadohi first time and inaugrate vairous projects
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन जून को प्रस्तावित भदोही आगमन से नगरवासियों की अहमदगंज के ठप पड़े रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की आस जग गई है। सपा के शासनकाल में शुरू हुए इस आरओबी निर्माण में आधा से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। गत वर्ष प्रचंड बहुमत से प्रदेश की सत्ता में आने के बाद से आरओबी का निर्माण ठप है।

एक ओर जहां सपा के लोग इसके लिए विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी को दोषी ठहरा रहे हैं तो दूसरी ओर विधायक बार बार यह कहते रहे हैं कि ओवरब्रिज बनेगा। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर रुकावट क्या आ रही है?

वर्ष 2014 में सपा सरकार में अहमदगंज गजिया रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ओवर ब्रिज निर्माण का खाका खींचा गया था। प्रारंभ में वहां के बाशिंदों द्वारा भारी विरोध किया गया लेकिन आवश्यकता को देखते हुए सरकार ने काम को आगे बढ़ाया।

निर्माण शुरू हुआ और वर्ष 2017 मार्च से पूर्व ही अधिकांश निर्माण पूरा हो गया। इस बीच भारी बहुमत से सत्ता में आई भाजपा सरकार में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया। पहले तो लोगों को लगा कि सत्ता परिवर्तन के चलते थोड़ा समय लग रहा है लेकिन छह महीने बाद तक निर्माण पुन: शुरू नहीं हुआ तो सवाल उठने लगे।    

       पूर्व विधायक जाहिद बेग बताते हैं कि विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने ओवरब्रिज को चौरी रोड की ओर मोड़ने का प्रस्ताव शासन में दिया था जो अस्वीकार हो चुका है। वैसे भी सपा को इसका नया स्वरूप मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा कि जिसमें भी जनता की भलाई हो वह काम होना चाहिए चाहे जो कराए। उधर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने भी जोर देकर कहा है कि ओवर ब्रिज बनेगा। इस बीच मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगने के बाद से लोगों को लगने लगा है कि इस ओवर ब्रिज के दिन भी अब आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed