फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will come tomorrow to know the preparations for PM's program

Kashi Dev Deepawali: पहली बार आएंगे पीएम मोदी, उससे पहले तैयारियों को जायजा लेने कल आएंगे सीएम योगी

Thu, 26 Nov 2020 05:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 26 Nov 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come tomorrow to know the preparations for PM's program
योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर के काशी आगमन से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने आएंगे। मुख्यमंत्री करीब सात घंटे वाराणसी में रहेंगे। वह पीएम मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों की पूरी जानकारी लेंगे। शाम को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह वापस जाएंगे।

विज्ञापन

देव दीपावली पर पीएम मोदी प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को देश को समर्पित करेंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करने के बाद वह देव दीपावली के आयोजन में शामिल होंगे। पीएम के करीब छह घंटे के प्रवास की तैयारियों को जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन



राजघाट पर तैयारियों को देखने के बाद वे डोमरी जाएंगे। वहां से सारनाथ में तैयारियों को देखेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। शाम को अधिकारियों के साथ परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi will come tomorrow to know the preparations for PM's program
हेलीपैड बनकर हुआ तैयार। - फोटो : अमर उजाला

पहली बार गंगा की रेती पर सजेगा देव दीपावली का उत्साह
देव दीपावली पर काशी का नजारा भव्य, अद्भुत और अकल्पलनीय होगा। एक तरफ आसमान में पूरा चांद होगा तो वहीं दूसरी तरफ गंगा के घाट से लेकर रेती तक टिमटिमाती दीपों की लडिय़ां। पहली बार गंगा पार रेती पर देव दीपावली का उल्लास बिखरेगा।

काशी में होने वाली देव दीपावली बेहद खास होने जा रही है। आयोजन को भव्यता देने के लिए प्रशासनिक अमले ने सारी ताकत झोंक दी है। एक तरफ अद्र्धचंद्राकार घाटों पर जगमगाते दीप जगमगाएंगे तो दूसरी तरफ रेती पर भी दीयों की रौशनी झिलमिलाएगी। राजघाट से रामनगर तक 7 किलोमीटर के का इलाका पहली बार देव दीपावली की शाम दीपों की रोशनी से नहाएगा। काशी में होने वाले इस भव्य देव दीपावली में प्रधानमंत्री मोदी भी पहली बार शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed