फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will come to Varanasi tomorrow

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, कोरोना से बचाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Mon, 08 Jun 2020 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 08 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Varanasi tomorrow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। गोरखपुर से वाराणसी पहुंचने के बाद वे सीधे मंडलीय सभागार जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद कोविड अस्पताल, काशी विश्वनाथ मंदिर और मंडलीय अस्पताल के लैब का निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन


वाराणसी में निर्माणाधीन फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन पर भी सोमवार को मुख्यमंत्री निर्णय कर सकते हैं। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को देखेंगे। दरअसल, आठ जून से लॉकडाउन पांच में मिलने वाली छूट के लिए वाराणसी के लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


 

CM Yogi will come to Varanasi tomorrow
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव, प्रवासियों को रोजगार परियोजनाओं को गति देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की बैठक में अहम निर्णय हो सकते हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को आएंगे और समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed