फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi reprimanded PWD engineer stop gimmick and make roads pothole free in Varanasi

वाराणसी: मुख्यमंत्री की पीडब्ल्यूडी के अभियंता को फटकार, बोले- नौटंकी बंद और सड़कें गड्ढामुक्त करें

Sun, 28 Nov 2021 11:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
CM yogi reprimanded PWD engineer stop gimmick and make roads pothole free in Varanasi
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम की तैयारियों की समीक्षा के लिए वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के गड्ढामुक्त अभियान की जानकारी मांगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अभियंता के जानकारी देने से असंतुष्ट मुख्यमंत्री ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि गड्ढा मुक्त एवं विशेष मरम्मत के नाम पर नौटंकी बंद करें और 30 नवंबर तक सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि जिन कार्यों का पूर्व में शिलान्यास हो चुका है और उन पर कार्य अभी शुरू नहीं हुए उन कार्यों को तत्काल शुरू करें।

विज्ञापन


बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि बकाया के नाम पर कोई भी बिजली कनेक्शन नहीं करना चाहिए। अधिक धनराशि के बिलों का यथासंभव संशोधन व किस्तों में भुगतान प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि नगर निगम में जुड़े 84 गांव में मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने से संबंधित कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रेषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पर्यटन, संस्कृति, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, एमएलसी अशोक धवन, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. अवधेश सिंह सहित अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी बृजभूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी एसके भगत, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों पर विशेष आयोजन की बनाए योजना
मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के संबंध में कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर आयोजन की योजना बनाएं। इसमें फाइन आर्ट के छात्र-छात्राएं शहर के प्रमुख चौराहों पर पेंटिंग करें, क्विज प्रतियोगिता कराएं। काशी के पुनरुद्धार की जानकारी काशी के जन-जन तक पहुंचाने के लिए 200 महिला एवं 200 पुरुषों की टीम बनाएं। यह टीम धाम के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी लोगों को बताएंगे। निर्देश दिया कि कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद एक माह तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहें।

सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी करें दुरुस्त
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के साथ-साथ वाहन पार्किंग एवं यातायात की व्यवस्था भी सुदृढ़ सुनिश्चित कराई जाए। इससे काशीवासियों को यातायात में कोई परेशानी न हो। नगर निगम, विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद अपनी-अपनी सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराएं। वेंडिंग जोन में ही रेहड़ी-पटरी व्यवस्था स्थापित हो। जिससे सड़क पर साफ-सफाई के साथ ही यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। थानों में पड़े वाहनों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर हटाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed