फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi inaugurated the food sector in Hanuman Prasad Poddar Andh Vidyalaya

वाराणसी में इस अंदाज में दिखे सीएम: अन्न क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बच्चों व संतों को अपने हाथों से परोसा भोजन

Tue, 31 Oct 2023 05:42 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर काशी आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार की देर शाम सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की है। जल जीवन मिशन में लापरवाही की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही बिजली निगम की ओर से विजिलेंस के छापे पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated the food sector in Hanuman Prasad Poddar Andh Vidyalaya
वाराणसी में सीएम योगी: मुख्यमंत्री ने अन्न क्षेत्र में बच्चों और संतों को अपने हाथों से परोसा भोजन, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना कारण किसी भी फाइल को रोका नहीं जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर काम लंबित न रहे। जिलाधिकारी काम नहीं करने वाली एजेंसियों व उसके जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं, फिर उन्हें काली सूची में डालने की कार्रवाई करें।

दो दिवसीय दौरे पर काशी आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार की देर शाम सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की है। जल जीवन मिशन में लापरवाही की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही बिजली निगम की ओर से विजिलेंस के छापे पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवर बिलिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। ओवर बिलिंग का मामला सामने आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार और मांगलिक कार्यक्रमों के चलते बिजली की मांग बढ़ेगी। अभी से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी कर ली जाए। सड़क चौड़ीकरण में ऊंचाई दो फीट तक ऊपर करने की शिकायत पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि सड़क बनाते समय अनावश्यक रूप से सड़कों को एक दो फुट ऊपर न उठाएं। इससे आसपास के आवासों में बरसाती पानी जाने की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में विकास कार्य काशी की महिमा के अनुरूप ही होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, राजकीय निर्माण निगम अनावश्यक रूप से एक-दूसरे पर जिम्मेदारियों को डालने से बचें और कार्यों को समय से निपटाएं। किसी भी स्तर पर समस्या आए तो शासन को जानकारी दें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल कालभैरव और काशीपुराधिपति के दर्शन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भव्यता से मनाएं देव दीपावली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देव दीपावली भव्यता के साथ मनाई जाए। यह आयोजन दुनिया के लिए बेहद अहम है। घाटों पर सफाई, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, घाटों पर जाने के मार्ग की मरम्मत, भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इन्तमाल किए जाने चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था की वरिष्ठ अधिकारी निगरानी करें। दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों के बीच काशी की भव्य छवि बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएं।

सीएम ने परोसा अन्न क्षेत्र में भोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्न क्षेत्र का शुभारंभ करने के बाद बच्चों, संतजनों व आमजन को अपने हाथों से भोजन परोसा। सबने सीएम का अभिवादन किया। इससे पहले इसी आयोजन पर मंच पर जब नन्हे-मुन्नों ने गुलाब देकर उनका स्वागत किया तो मुख्यमंत्री ने भी उन्हें चॉकलेट दिया और दुलारा-पुचकारा। सीएम से चॉकलेट पाकर बच्चे काफी हर्षित हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed