Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi in Varanasi country first urban ropeway operations in Kashi giving boost to tourism and employment

वाराणसी में बोले सीएम योगी: काशी में जल्द शुरू होगा देश का पहला अर्बन रोपवे, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी गति

Sat, 28 Nov 2026 05:33 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sat, 28 Nov 2026 05:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी में देश का पहला अर्बन रोपवे जल्द शुरू होने जा रहा है। इससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि काशी की आस्था, विरासत और संस्कृति को अर्थव्यवस्था से जोड़कर विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi in Varanasi country first urban ropeway operations in Kashi giving boost to tourism and employment
मुख्यमंत्री योगी, वाराणसी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी में देश का पहला अर्बन रोपवे जल्द शुरू होने जा रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। काशी के 84 घाट शहर को नई ऊंचाई देते हैं। गंगा आरती, अलकनंदा क्रूज, नमो घाट और गंगा विलास जैसे पर्यटन के साधनों ने यहां की पहचान को विस्तार दिया है। पर्यटन से लाखों परिवारों को रोजगार मिलता है।

विज्ञापन


शनिवार को बीएचयू के कला संकाय स्थित राधाकृष्णन सभागार में बनारस बिएनाले का उद्घाटन और भारत कला भवन की गैलरी का अनावरण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सीआईआई जैसा मंच कला से जुड़ता है तो यह एहसास होता है कि अर्थ और संस्कृति एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। काशी की आस्था को अर्थव्यवस्था के साथ जोड़कर उसकी परंपरा और विरासत को नए तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


काशी का पंचांग आज भी सबसे ज्यादा व्यवहारिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल में काशी में सर्वश्रेष्ठ पंचांग तैयार किया जाता था। आज भी काशी का पंचांग सबसे ज्यादा व्यवहारिक माना जाता है। इसी के आधार पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। तुलसीदास ने यहीं रामचरितमानस की रचना की। मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद और भारतेंदु हरिश्चंद्र जैसे साहित्यकारों ने काशी को समृद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी काशी आया, वह काशी का होकर रह गया। जिसने जिस दृष्टि से काशी को देखा, वह उसी रंग में रंग गया। सिख और बौद्ध परंपराओं सहित विभिन्न संस्कृतियों के लोगों ने भी काशी से जुड़ाव महसूस किया है।

Trending Videos

विरासत के साथ आधुनिकता को भी अपना रही काशी
सीएम योगी ने कहा कि बनारस बिएनाले काशी की परंपरा से मेल खाता है। इसकी यात्रा वेनिस से कोच्चि और फिर काशी पहुंची है। काशी की विरासत दुनिया के इतिहास से भी प्राचीन है। बीएचयू के म्यूजियम को देखकर इसकी समृद्ध विरासत का अनुभव होता है। महामना मदन मोहन मालवीय ने विश्वविद्यालय के माध्यम से काशी की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाया। यहां की सनातनी परंपरा में जीवंतता है। काशी के वस्त्र और संगीत भी इसकी पहचान हैं। काशी केवल परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिकता को स्वीकारने में भी देर नहीं लगाएगी।

प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के बाद अब वन स्टेट, वन यूनिवर्सिटी बनाने पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत हुई है। वर्ष 2014 के बाद प्रदेश में 35 हजार बड़े कारखाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ और नीति स्पष्ट होती है तो बेहतर काम करने में देर नहीं लगती।

योगी ने कहा कि काशी की विरासत के साथ विकास होना इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। काशी की आस्था, संस्कृति और परंपरा को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed