फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi asked fruit seller Sheela  did not have to pay bribe for schem Varanasi

वाराणसी: सीएम योगी ने फल विक्रेता शीला से पूछा- योजना के लिए घूस तो नहीं देनी पड़ी

Tue, 31 Aug 2021 12:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Aug 2021 12:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आवास और स्वनिधि योजना की लाभार्थी शीला से बात की।

विज्ञापन
CM Yogi asked fruit seller Sheela  did not have to pay bribe for schem Varanasi
कैबिनेट मंत्री ने स्ट्रीट वेंडर शीला देवी को बीस हजार रुपये का ऋण का प्रमाण पत्र दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में स्वनिधि योजना की लाभार्थी सब्जी फल विक्रेता शीला देवी से पूछा कि किसी भी योजना के लिए घूस तो नहीं देना पड़ा या  पैरवी तो नहीं करानी पड़ी। सीएम के पूछने पर शीला ने बताया कि योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं हुई। कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद किया। सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 2550 लाभार्थियों के खाते में 15.71 करोड़ रुपये डिजिटली ट्रांसफर किए और स्वनिधि योजना के ऋण स्वीकृत किए।

विज्ञापन


वर्चुअल संवाद में सीएम के पूछने पर शीला ने बताया कि वह फल-सब्जी का ठेला लगाती है। पहले उन्हें स्वनिधि योजना में 10 हजार रुपये मिला था, जिसे चुका दिया है। अब फिर 20 हजार रुपये ऋण मिला है। अच्छे से काम चल रहा है। प्रतिदिन 250 से 300 रुपये बचत हो जाती है। इस पर सीएम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शीला से कहा कि आपने बिजनेस का मॉडल अपना लिया है। स्वावलंबन की जिंदगी जी रही हैं। आप अन्य लोगों के लिए आदर्श बन सकती हैं। अपनी तरह आसपास के लोगों को भी जोड़ें।
विज्ञापन


सीएम के पूछने पर शीला ने बताया कि उन्हें अन्य योजनाओं यथा-जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जनधन योजना, राशन कार्ड, आवास योजना का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, पीओ डूडा जया सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा माडर्न कार्ट, स्थापित होंगे फूड कोर्ट : सीएम 
सीएम ने कहा कि जल्द ही पीएम के संसदीय क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स को माडर्न कार्ट दिया जाएगा। जगह-जगह फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि काशी के लोगों का सौभाग्य है कि उनका चुना सांसद देश के प्रधानमंत्री हैं।  

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 18133 आवास स्वीकृत 
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चिह्नित 18133 लोगों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं। प्रथम किस्त की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिसमें 17726 लोगों को द्वितीय किस्त, 15762 लाभार्थियों को तीसरी किस्त भी दी जा चुकी है। कार्यक्रम में आवास योजना के लाभार्थ्यों में सरिता, लालमणि, फुलकुमारी, नैना, लीलावती, हिरावती, शांति, राजकुमारी, रश्मि को प्रमाण पत्र मिले। 

स्वनिधि योजना में 31373 के ऋण स्वीकृत 
जिले में 31372 लाभार्थियों को स्वनिधि योजना में ऋण दिया गया है, जो लक्ष्य का 101.5 प्रतिशत है। सभी को 10-10 हजार रुपये ऋण दिया जा चुका है। ऋण की अदायगी करने वाले लाभार्थियों को जो इच्छुक हैं दोबारा 20 हजार रुपये ऋण देने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम में स्वनिधि के लाभार्थियों में शीला, सुभाष कुमार, माधुरी देवी, मीरा, शशिभूषण, अरविंद, नूर मोहम्मद व शशि को प्रमाण पत्र वितरित किए।

मंत्री ने पकौड़ी, चाट को बढ़ावा देने पर दिया बल  
कार्यक्रम में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि स्वनिधि योजना में कोई वेंडर छूटा हो तो अभी आवेदन करें, उसे लाभ दिया जाएगा। उन्होंने ठेले वालों से बनारसी खान-पान कचौरी, जलेबी, चाट, पकौड़ी को बढ़ावा देने पर बल दिया। बनारसी व्यंजन देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं, उन्हें बढ़ाया जाए। ताकि स्थानीय पर्यटक, आगंतुक, श्रद्धालु इसका आनंद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed