फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi asked condition of Swami Adagadanand after After PM Modi after report came corona positive in varanasi

पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने जाना स्वामी अड़गड़ानंद का हाल, कहा- कोई परेशानी हो तो आदेश करें

Sat, 05 Sep 2020 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Sep 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi asked condition of Swami Adagadanand after After PM Modi after report came corona positive in varanasi
स्वामी अड़गड़ानंद महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनका हालचाल लिया। शनिवार को सीएम ने फोन करके स्वामी अडग़ड़ानंद से बातचीत की और उनकेस्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने भी सीएम से अपना ध्यान रखने को कहा। शनिवार को दोपहर 1 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ का फोन परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य नारद महाराज के पास आया। सीएम ने पूछा स्वामी जी आप कैसे हैं। आपको अगर कोई परेशानी है तो आदेश करें।
विज्ञापन



स्थानीय प्रशासन को भी हमने आदेश दे दिया है। स्वामी जी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर है। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार मेरा हालचाल ले रहे हैं। इस पर सीएम ने कहा कि हम आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने सीएम को आशीर्वाद देते हुए कहा आप अपना ध्यान रखें। आपके ऊपर बहुत जिम्मेदारियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वामी जी का हालचाल लिया था। उन्होंने स्वामी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। स्वामी जी ने उन्हें भी अपना आशीर्वाद दिया था। इसके बाद बीएचयू के डॉक्टरों की टीम भी देर शाम अस्पताल पहुंची और वह लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

बता दें कि बुधवार को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को अस्वस्थ होने के कारण एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनका एंटीजन टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन गुरुवार को हुई उनकी जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। जिलाधिकारी ने भी स्वामी अड़गड़ानंद का हालचाल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed