फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cm yogi and bjp president jp nadda reached varanasi for inspecting preparations for the inauguration of Kashi Vishwanath Dham by pm modi

बनारस में सीएम योगी और नड्डा: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की तैयारियों का लिया जायजा, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी

Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सोमवार को होने वाले काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए वीवीआईपी लोगों का आगमन जारी है। सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को वाराणसी पहुंच गए। यहां उन्होंने लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Cm yogi and bjp president jp nadda reached varanasi for inspecting preparations for the inauguration of Kashi Vishwanath Dham by pm modi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले समारोह की तैयारियों को देखने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ खिड़किया घाट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बन रहे हेलिपैड, सीएनजी पेट्रोल पंप सहित अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री जल मार्ग से ललिता घाट पहुंचे। वहां से वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में षोडषोपचार पूजन भी किया।

विज्ञापन

लोकार्पण के बाद पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने वाराणसी आ रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी सोमवार की शाम को गंगा में जल विहार करेंगे। संत रविदास घाट से शुरू होने वाले रोरो विवेकानंद में पीएम की अगवानी में भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। पीएम करीब ढाई घंटे तक काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजी दीपमाला, आतिशबाजी और लेजर शो की अनुपम छटा निहारेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्रियों से सुशासन सहित अन्य विषयों पर संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम से बम-बम हुई काशी

सात वार नौ त्योहार वाली काशी अपने आराध्य के धाम के नव निर्माण के उत्सव में बम-बाम बोल रही है। जल, थल और नभ शिवमय होने के साथ ही हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गुंजायमान है। दुनिया भर के शिवभक्त इस ऐतिहासिक क्षण में भागीदार होने और मन भावन जटाजूट को एक पल निहारने के लिए काशी पहुंच रहे हैं।

आलम यह है कि काशी की सड़के गुलजार है, होटलों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। पर्यटन उद्योग और अन्य कारोबार में चार चांद नहीं बल्कि हजार चांद लग रहे हैं।  शहर में लगभग 80 तारांकित होटल सहित 800 छोटे-बडे़ होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला हाउस फुल है। 12 से 15 दिसंबर तक शहर के किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में रूम नहीं है। ट्रवेल्स की गाड़ियां भी नहीं खाली है।

बड़े-बड़े तारांकित होटलों और गेस्ट हाउस में वीवीआईपी, वीआईपी और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों, नेताओं और अन्य लोगों के लिए बुक है। छावनी क्षेत्र के होटलों की पार्किंग फुल हो गई है। काशी और वरुणा जोन के अलावा ग्रामीण इलाकों, पड़ाव, रामनगर, पीडीडीयूनगर तक के होटल, गेस्ट हाउस के कमरे फुल हो चुके हैं।

इस माह तक होटलों की बुकिंग फुल

इसके साथ ही खानपान, ट्रांसपोर्ट और अन्य कारोबार का सेक्टर भी बम-बम बोल रहा है। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि जैसा माहौल देव दीपावली पर होता है, उससे कहीं ज्यादा काशी शिवमय हो चुकी है। दूर-दूर के लोग काशी आ रहे हैं। इस माह तक होटलों की बुकिंग फुल चल रही है। ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि लोकार्पण उत्सव से पर्यटन उद्योग बम-बम हो गया है। लोग आ रहे हैं तो हस्तशिल्प उत्पादों की भी खरीददारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed