फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath worship in kashi vishwanath temple and pass corridor work plan

सीएम ने पहले बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, फिर कॉरिडोर की कार्ययोजना पर लगाई मुहर 

Thu, 13 Sep 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 13 Sep 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath worship in kashi vishwanath temple and pass corridor work plan
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सीएम योगी - फोटो : amar ujala
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बनारस पहुंचे। सीएम ने बाबा विश्वनाथ दरबार में शयन आरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विस्तारीकरण के तहत लिए गए भवनों, दुकानों में की गई तोड़फोड़ का भी निरीक्षण किया। परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए शेड आदि को भी देखा।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण पर श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की कार्ययोजना पर मुहर लगाई। आर्किटेक्ट तय कर कॉरिडोर की विश्वस्तरीय डिजाइन बनवाने के निर्देश के साथ ही उन्होंने विस्तारीकरण के लिए मंदिर परिसर के लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने देर रात मंदिर परिसर में स्थित सीईओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री को परिषद की ओर से मंदिर विस्तारीकरण के लिए चयनित भवनों और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। हाल ही में न्यास परिषद और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में लिए गए सेवायत संपत्ति व अन्य निर्णयों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर विस्तारीकरण में आर्किटेक्ट की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसका चयन बहुत ही गंभीरता से होना चाहिए। इन कामों को पारदर्शिता से पूरा करने के लिए जनसंवाद बेहद जरूरी है। जनता को विश्वास में लेकर विस्तारीकरण में उसका समर्थन लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने मंडलीय कार्यालयों को एक इमारत में करने का प्रस्ताव बनाने के साथ ही इंटीग्रेटेड डिवीजनल कॉमन बिल्डिंग के लिए जमीन चिन्हित करने को कहा। इसके तहत जनता की सहूलियत के लिए एक सभी मंडलीय कार्यालयों को एक ही जगह स्थापित किया जाएगा।

प्रवासी सम्मेलन में लघु विश्व दिखाई दे काशी

CM yogi adityanath worship in kashi vishwanath temple and pass corridor work plan
दर्शन करने बाद रवाना होते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के लोगों और व्यापारिक संगठनों से कहा कि प्रवासियों का स्वागत ऐसा करें कि लघु विश्व के रूप में काशी दिखाई दे। अगले साल 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में काशीवासियों को भागीदारी बढ़-चढ़कर होनी चाहिए। इस पर सभी संगठनों ने हामी भरी। सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में चुनिंदा लोगों से सर्किट हाउस में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, सचिव डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. एम शर्मा और पीएचडी चैंबर आफ कामर्स की ओर से अशोक गुप्ता और जगदीश दास शाह व बिल्डर एसोसिएशन के अनिल सिंह, अनुज डिडवानिया, सर्वेश अग्रवाल के अलावा उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की ओर से जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री किशोर कुमार सेठ, प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, जिला मंत्री प्रकाश सेठ, प्रचार प्रसार मंत्री शिव शंकर सेठ, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा प्रमुख रहे।

पीतल के बर्तन व्यवसासियों में अखिल भारतीय हैहयवंशीय केंद्रीय संचालन समिति व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अलौह धातु उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री गंगाराम सिंह, बनारस ब्रास मर्चेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रस्तोगी, विश्वनाथ गली व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष मुन्नालाल रस्तोगी, वाराणसी बर्तन व्यवसायी के महामंत्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता, हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के कोषाध्यक्ष प्रह्लाद दास, दीनदयाल मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष संजय कुमार केशरी, हड़हा वार्ड के पार्षद प्रदीप कुमार कसेरा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर मुख्यमंत्री के निशाने पर रहे अधिकारी  

CM yogi adityanath worship in kashi vishwanath temple and pass corridor work plan
बनारस में सीएम योगी - फोटो : amar ujala
शहर की सफाई व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने शहर की सीवर व्यवस्था को ठीक नहीं करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा, देश विदेश से लाखों लोग प्रतिदिन काशी आते हैं।

मगर, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिहाज से सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल, गौशाला, स्कूल में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। सफाई अभियान में जन सहभागिता का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस की शिकायतों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दंडित करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा, टीम गठित कर आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के सैंपल जांच कराए और फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने पुलिस के अधिकारियों से वाराणसी में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और कहा कि काशी को क्राइम फ्री बनाने की पहल होनी चाहिए। यहां छोटे अपराध का बड़ा संदेश चला जाता है। पुलिस को अत्याधुनिक बनाने के साथ संवेदनशील बनाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है।

छोटे से छोटे अपराधियों को चिन्हित किया जाना चाहिए। पिछले दिनों में वाराणसी में हुई अपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध शून्य जिला बनाने के लिए 24 घंटे काम करने की जरुरत है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंचे तो वहां राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का ध्यान फहर रहे राष्ट्रीय ध्वज पर दिलाया तो वहां मौजूद अधिकारी हरकत में आए। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान ही ध्वज उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed