फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath will come varanasi today review development work meet minister neelkanth tiwari

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे काशी, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ करेंगे ये काम

Sat, 28 Sep 2019 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Sep 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath will come varanasi today review development work meet minister neelkanth tiwari
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। शनिवार की देर शाम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी के घर पर शोक संवेदना प्रकट करने जाएंगे। इसके अलावा विकास कार्यों की समीक्षा और परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। रविवार को वे वापस जाएंगे।

विज्ञापन


विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे सुदामापुर स्थित राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी के घर जाएंगे।

विज्ञापन

बीते 24 सितंबर को उनकी माता लाली देवी का देहांत हो गया था। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को मुख्यमंत्री परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसमें लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर, रमना एसटीपी, बीएचयू एमसीएच विंग सहित अन्य परियोजनाओं को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed