{"_id":"5f68dd5e8ebc3eded42d658d","slug":"cm-yogi-adityanath-warns-in-board-review-meeting-says-negligence-will-not-be-tolerated-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक में दी चेतावनी, बोले लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक में दी चेतावनी, बोले लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
Mon, 21 Sep 2020 10:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के कारण पिछड़ रही परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी मंडल की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं में देरी पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी और कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होेंने मंडल की 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 28 परियोजनाओं को पूरी करने की मियाद तय की।
विज्ञापन
तीन घंटे से अधिक चली वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्यमंत्री ने समयसीमा तय करते हुए 11 परियोजनाएं दिसंबर 2020, पांच परियोजनाएं मार्च 2021 और 12 परियोजनाएं दिसंबर 2021 में पूरी कराने का निर्देश दिया। वाराणसी मंडल में 50 करोड़ से ज्यादा लागत की 24 परियोजनाएं वाराणसी में, एक चंदौली, दो जौनपुर और एक गाजीपुर में निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढे़ तीन वर्षो में वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में रिकार्ड विकास और सामाजिक सहायता के काम हुए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष रुचि और संदेश से वाराणसी पूर्वी भारत का गेटवे बन चुका है। स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, कृषि, हैंडलूम उत्पाद व पर्यटन के क्षेत्र में काशी हब के रूप में विकसित हो चुकी है। देश-विदेश के पर्यटकों को काशी अपनी विकास यात्रा से आकर्षित कर रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह काशी की पौराणिकता, धार्मिकता एवं आध्यात्मिकता को संजोए हुए आधुनिकता एवं नवीनता का अनुपम, भव्य, सुविधायुक्त धाम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा एवं श्री काशी विश्वनाथ के प्रति अगाध विश्वास व आस्था सेे यह धाम आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन