फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath said curruption will end

गाजीपुर से सीएम योगी का ऐलान, यूपी में जड़ से खत्म करेंगे भ्रष्टाचार

Fri, 17 Nov 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath said curruption will end
सभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि राज्य से भ्रष्टाचार को हर हाल में खत्म करेंगे।  उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, अगर प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों और 651 नगर निकायों में बीजेपी को जीत हुई तो इन संस्थाओं से भ्रष्टाचार दूर करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम शुक्रवार को गाजीपुर के लंका मैदान में निकाय चुनाव के मद्देनजर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडों और भ्रष्ट लोगों की संपत्ति जब्त होगी और गरीबों में बांट दी जाएगी।
विज्ञापन


सीएम ने पिछली सरकारों पर हमला बोला और भ्रष्टाचार बढ़ाने में उन्हें जिम्मेदार बताया। पुलिस और शिक्षक भर्ती की घोषणा कर युवाओं से जुड़ने की पूरी कोशिश की। योगी ने कहा यूपी से पलायन कर चुके व्यापारी अब वापस आकर निवेश के लिए तैयार हैं। सरकार व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह में 11 लाख गरीबों को दिया आवास

CM yogi adityanath said curruption will end
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पांच साल में जितने गरीबों का आवास देने का काम नहीं किया, उससे कहीं ज्यादा आवास प्रदेश की भाजपा सरकार ने सात महीने में देकर कर दिखाया है। 11 लाख गरीबों को आवास देने का काम किया गया है।

अब प्रदेश में ‌विद्युत आपूर्ति को लेकर भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रत्येक जिले को एक सामान बिजली मिलेगी। नगर निकायों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आन लाइन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नगर निकायों का विकास करना है, तो भाजपा बोर्ड का गठन जरूरी है।

क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार जो धन देती है, उससे विकास योजनाओं का क्रियान्वयन यहीं से होना है। हम नगर निकायों के सर्वे का काम पूरा कर चुके हैं। पहले चरण में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर पटरी दुकानदारों का पुनर्वास किया जाएगा।

सभी निकायों में एलईडी लाइट लगाने के लिए केंद्र का एक कंपनी से समझौता हुआ है। बिजली बिल में जो बचत होगी उन्हीं पैसों से लाइट लगेगी और सात वर्षों तक कंपनी इन स्ट्रीट लाइटों की देखभाल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed