फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath reached varanasi for take stock of corona infection situation also inspected the DRDO Hospital

वाराणसी में सीएम योगी: डीआरडीओ अस्पताल का किया निरीक्षण, कोरोना की समीक्षा के लिए की बैठक

Sun, 09 May 2021 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 02:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीआरडीओ अस्पताल का निरीक्षण किया।
यह अस्पताल 750 बेड वाला अस्थायी अस्पताल है, जो लखनऊ के बाद वाराणसी में प्रदेश का दूसरा अस्पताल है।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath reached varanasi for take stock of corona infection situation also inspected the DRDO Hospital
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीआरडीओ अस्पताल का निरीक्षण किया। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर करीब दो बजे वाराणसी पहुंच गए। वह यहां कोरोना संक्रमण को रोकने की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। बीएचयू पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डीआरडीओ के अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं, वाराणसी प्रवास में सीएम योगी आदित्यनाथ होम आइसोलेशन के एक मरीज से टिकरी में उसके घर जाकर मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बीएचयू में बनकर तैयार 750 बेड के अस्थायी अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मंडल स्तरीय समीक्षा की बैठक में जनप्रतिनिधि भी रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे। बीएचयू में डीआरडीओ की मदद से बनने वाला अस्पताल लखनऊ के बाद प्रदेश का दूसरा कोविड अस्पताल है, जहां कोरोना मरीजों का इलाज होगा। अस्पताल का काम लगभग पूरा हो गया है और सोमवार या मंगलवार से यहां मरीजों की भर्ती भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री कोविड को लेकर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक कर कोरोना संक्रमण से निपटने के हालात की जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीआरडीओ अस्पताल के शुभारंभ की बात चल रही थी। फिलहाल शुभारंभ टल गया। डीआरडीओ के अधिकारियों से बातचीत होने के बाद सोमवार या मंगलवार से अस्पताल में मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed