फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi Adityanath inaugurates women police chowki post in varanasi

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में महिला पुलिस चौकियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

Mon, 08 Mar 2021 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Mar 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
CM yogi Adityanath inaugurates women police chowki post in varanasi
महिला पुलिस चौकी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को वाराणसी जनपद के लंका और बड़ागांव थाना में महिला पुलिस चौकी का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों को जज्बे और फर्ज निर्वहन के संग ड्यूटी करने को प्रेरित किया। लंका थाना और बड़ागांव में महिला पुलिस चौकी पर महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई के साथ त्वरित समाधान भी हुआ। साथ ही क्षेत्र की महिलाओं का स्वागत किया गया। जिले के सभी थानों पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सम्मानित करने और संगोष्ठी के जरिए उनके सुझाव को पुलिस ने डायरी में नोट किया।  

विज्ञापन


  उद्घाटन के बाद लंका थाना में महिला पुलिस चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक मालती प्रजापति ने फीता काटकर चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं अब दोस्त और बहन समझ अपनी समस्याएं खुलकर बताएं, हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्टिंग चौकी पर महिलाएं अपनी बात और सुझाव रख सकती हैं। 
विज्ञापन


उधर, बड़ागांव थाना में महिला पुलिस चौकी व परामर्श केंद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री प्रतिनिधि के तौर पर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने फीता काटकर किया। एसपीआरए विनय सिंह ने महिला उप निरीक्षक अंजु यादव को चौकी का प्रभार सौंपा। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अर्चना सिंह सहित आसपास विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री जेपी दुबे व संचालन बलदेव पीजी कालेज में प्रवक्ता डॉ. अनामिका दुबे ने किया। क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश काली रमन, थानाध्यक्ष बड़ागांव मुरलीधर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM yogi Adityanath inaugurates women police chowki post in varanasi
महिला पुलिस चौकी। - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ थाने में महिला साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की शुरुआत
पर्यटकों के लिहाज से सारनाथ थाना परिसर में महिला साइबर अपराध की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर क्राइम हेल्प डेस्क बनाई गई। महिला साइबर क्राइम सेल का उद्घाटन उपनिरीक्षक रीता देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान साइबर क्राइम प्रभारी राहुल शुक्ला, विजयलक्ष्मी, प्रीति पाल आदि रहीं। मंडुवाडीह, सिगरा, शिवपुर लोहता, भेलूपुर, दशाश्वमेध सहित अन्य थानों में महिलाओं संग संगोष्ठी की गई और महिलाओं के समस्याओं व सुझाव पर अमल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed