फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi adityanath in varanasi on two days visit reviewed development works and law and order 

काशी पहुंचे सीएम योगी: कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत

Wed, 06 Oct 2021 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Oct 2021 05:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी पहुंच गए हैं। वो विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। गुरुवार को दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन
cm yogi adityanath in varanasi on two days visit reviewed development works and law and order 
वाराणसी पुलिस लाइन हेलीपेड से कार पर सवार होते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वाराणसी पहुंच गए। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। देर रात परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर परिसर में ही इसकी समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन


विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जनप्रतिनिधियों से भी मुख्यमंत्री फीडबैक लेंगे और उनके साथ अलग से भी बैठक करेंगे। गुरुवार को सिगरा स्टेडियम में आयोजित टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी मंगलवार को पूरे दिन जुटे रहे। उधर, पिंडरा में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द होने की भी चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन


दरअसल, पिंडरा में मुख्यमंत्री की जनसभा प्रस्तावित थी। मगर, मुख्यमंत्री कार्यालय ने जनसभा का कार्यक्रम तय नहीं किया और उसी समय चंदौली में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आगमन के बाद तय होगा पीएम का कार्यक्रम

नवरात्र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जुलाई से सितंबर के बीच कई बड़ी परियोजनाओं के पूरी होने के बाद उनका लोकार्पण किया जाना है। इसमें रिंग रोड, एसटीपी, जल जीवन मिशन योजना के काम सहित दो दर्जन परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पीएम के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जाएगा।

माना जा रहा है कि अक्तूबर के दूसरे पखवारे में पीएम मोदी का वाराणसी दौरा तय हो सकता है। इस दौरान जनसभा के साथ ही लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed