फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi adityanath in varanasi chief minister BHU DRDO hospital and see black fungus and corona patients treatment condition

वाराणसी में सीएम योगी: बीएचयू अस्पताल में मुख्यमंत्री ने पूछा हाल तो भावुक हो गए मरीज

Tue, 25 May 2021 12:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 May 2021 12:38 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद गोंडा एवं आजमगढ़ का दौरा करने के बाद अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वाराणसी पहुंचे। यहां वो सबसे पहले बीएचयू अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने ब्लैक फंगस और कोरोना मरीजों को मिल रही इलाज का जायजा लिया।

विज्ञापन
cm yogi adityanath in varanasi chief minister BHU DRDO hospital and see black fungus and corona patients treatment condition
बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजो से पोस्ट कोविड वार्ड में हाल जानते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए वाराणसी पहुंचे। बीएचयू में बने डीआरडीओ अस्पताल में कोरोना मरीजों और बीएचयू अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज की सुविधाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज करने की बात कही। बीएचयू हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री बीएचयू स्थित डीआरडीओ  अस्पताल पहुंचे। यहां 10 मई से शुरू भर्ती प्रक्रिया, जांच इलाज आदि के बारे में डीआरडीओ के अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन


करीब 15 मिनट डीआरडीओ में रहने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइट ऑफिस में बैठकर आईसीयू में भर्ती दो मरीजों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर उनसे इलाज आदि सुविधाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने व्यवस्था में लगे लोगों से मरीजों की सेहत पर विशेष ध्यान देते रहने के साथ ही परिजनों को समय-समय पर इलाज की जानकारी देते रहने की बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीआरडीओ पहुंचे तो उन्होंने अधिकारियों से इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। फिर वीडियो कांफ्रेसिंग से आईसीयू में भर्ती दो मरीजों से बात की। मरीजों से जैसे ही मुख्यमंत्री ने हाल पूछा तो वो भावुक हो गए। बस हाथ उठाकर सब ठीक होने की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों को हर संभव बेहतर इलाज और सुविधाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू पोस्ट कोविड वार्ड में लीलावती के परिजन से सीएम ने पूछा हाल

डीआरडीओ अस्पताल के बाद मुख्यमंत्री बीएचयू में पोस्ट कोविड वार्ड को देखा। यहां ब्लैक फंगस मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। करीब 10 मिनट रहने के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां भर्ती लीलावती देवी के परिजनों से बात की। लीलावती के नाक को ब्लैक फंगस ने प्रभावित किया था।

इस दौरान आइएमएस निदेशक प्रो.बीआर मित्तल की मौजूदगी में अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि शुरू में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए 40 बेड का वार्ड बनाया गया, साथ ही अब बढ़ती संख्या को देखते हुए 40 बेड का नया सुश्रुत वार्ड भी बना है।

इस दौरान डिप्टी एमएस प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अब 24 घंटे तीन ऑपरेशन थिएटर को भी खोल दिया गया ह। वार्ड में ही आईसीयू की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री ने दो मरीजों से भी बातचीत की।

इसके बाद उन्होंने ब्लैक फंगस और तीसरी लहर में बच्चों के इलाज के लिए पीआईसीयू, एनआईसीयू वार्ड तैयार होने, एमसीएच विंग आदि सुविधाओं की सराहना की। इस दौरान राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, डॉ. नीलेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट इंद्रावती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed