फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath birthday Hindu Yuva Vahini do Rudrabhishek in Varanasi and BJP leaders distributed fruits and grains

सीएम योगी का जन्मदिन आज: वाराणसी में हिन्दू युवा वाहिनी ने किया रुद्राभिषेक, भाजपा नेताओं ने बांटे फल और अनाज

Sat, 05 Jun 2021 02:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Jun 2021 02:44 PM IST
सार

हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में गोरक्ष पीठ मंदिर मैदागिन में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक किया गया।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन हिन्दू युवा वाहिनी मना रही है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath birthday Hindu Yuva Vahini do Rudrabhishek in Varanasi and BJP leaders distributed fruits and grains
सीएम योगी के जन्मदिन पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया रुद्राभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 49वें जन्मदिन पर वाराणसी में कई स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का खास अंदाज में मनाया।  हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल के प्रभारी अंबरीश सिंह भोला के नेतृत्व में गोरक्ष पीठ मंदिर मैदागिन में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक किया गया।  

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन हिन्दू युवा वाहिनी मना रही है। रुद्राभिषेक के अलावा आज से आईएमए बिल्डिंग में इसी उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।  उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज शर्मा के नेतृत्व में मंडलों पर भी मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर गरीबों को अनाज और फल बांटे गए। शिवपुर विधानसभा के चांदपुर स्थित आवास पर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले वाराणसी दौरे पर पहुंचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और डॉ नीलकंठ तिवारी सहित कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

CM Yogi Adityanath birthday Hindu Yuva Vahini do Rudrabhishek in Varanasi and BJP leaders distributed fruits and grains
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर दक्षिणी के कोनिया क्षेत्र में स्थित माता बारी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 49वें जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed