{"_id":"60f9ce528ebc3e57fd78c858","slug":"cm-took-cognizance-of-tweet-municipal-corporation-started-work-varanasi-news-vns601923225","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्वीट का सीएम ने लिया संज्ञान, नगर निगम ने शुरू कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्वीट का सीएम ने लिया संज्ञान, नगर निगम ने शुरू कराया काम
विज्ञापन
बास्केटबाल खिलाड़ी पद्मश्री प्रशांति सिंह ने अमर उजाला वाराणसी के ट्वीट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोगों को टैग करते हुए सुबह 9 बजे रि-ट्वीट किया। इसके बाद सीएम ने इस पर संज्ञान लिया, जिसके बाद शाम छह बजे तक नगर निगम हरकत में आ गया। परिणामस्वरूप पद्मश्री और ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट स्थल को न सिर्फ साफ कराया, बल्कि उसको व्यवस्थित करने का काम शुरू हो गया।
दरअसल, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद के अपमान पर बॉस्केटबाल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांति सिंह ने री-ट्वीट कर नाराजगी जताई। प्रशांति ने लिखा कि पद्मश्री मोहम्मद शाहिद मार्ग के शिलापट्ट को हटाया जाना बेहद गैर जिम्मेदाराना हरकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग करते हुए इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील की थी। बता दें कि तीन साल पहले कचहरी चौराहे से एलटी कॉलेज तक की सड़क मोहम्मद शाहिद के नाम पर रखी गई है। जिसकी पहचान के लिए कचहरी चौराहे पर एक शिलापट्ट लगा है। इसे पिछले साल ही उखाड़कर वहां ऑटो रिक्शा स्टैंड बना दिया गया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेते ही नगर निगम के अफसरों ने आनन फानन में स्थल को साफ करवाया। साथ ही नगर आयुक्त गौरांग राठी ने इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिए। जिसके बाद नगर निगम की टीम कचहरी चौराहे पर पहुंची। गंदगी में पड़े शिलापट्ट को उठाकर किनारे रख दिया गया है। वहां साफ सफाई कराई गई और शिलापट्ट को व्यवस्थित करने का काम शुरू हो गया है।
आईपीडीएस बाक्स के नाम पर हुआ खेल
दरअसल, जिस जगह पर शिलापट्ट लगा था। वहां पर आईपीडीएस का बॉक्स लगा है। भूमिगत केबल डालने के चक्कर में यहां से शिलापट्ट हटाकर कूड़े में फेंक दिया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने उसे पूर्व निर्धारित स्थान पर लगाने का निर्देश दिया है।