{"_id":"66e9562e7cee5a298a00ec22","slug":"cm-inaugurated-blood-donation-camp-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सीएम ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, वितरित किये फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सीएम ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, वितरित किये फल
Tue, 17 Sep 2024 03:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:45 PM IST
सार
सीएम योगी वाराणसी दौरे के दौरान शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल पहुंचे। यहां रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और मरीजों का हालचाल जाना । सीएम ने मरीजों को फल भी वितरित किया।
विज्ञापन
महिला वार्ड में मरीजो को फल वितरित कर हालचाल जानते सीएम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन मनाते नजर आए। सीएम इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-हवन पूजन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना भी की।
विज्ञापन
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।सीएम ने रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में शिरकत कर सीएम वाराणसी से रवाना हो रहे थे इसी बीच एयरपोर्ट जाते समय हरहुआ स्थित शंकर नेत्रालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां के कार्यों, व्यवस्था आदि की जानकारी ली।