{"_id":"693f1c21d9148f47810f982e","slug":"cm-health-fair-2000-people-got-themselves-examined-67-were-found-to-have-cataract-varanasi-news-c-20-vns1021-1220378-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आरोग्य मेला : 2000 ने कराई जांच, 67 लोगों में मिला मोतियाबिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आरोग्य मेला : 2000 ने कराई जांच, 67 लोगों में मिला मोतियाबिंद
विज्ञापन
जिले के सभी शहरी, ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इस दौरान 2000 लोगों ने जांच कराई। जांच के बाद 67 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि की। सभी का जल्द ही ऑपरेशन किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया जाता है। रविवार को निजी अस्पताल सहित चार शहरी पीएचसी पर नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मेले में सामान्य बीमारियों के उपचार के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने, परिवार नियोजन सेवाएं तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए स्क्रीनिंग कैंप भी लगाया गया। इसमें 250 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से कुल 67 मरीज मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किए गए।