फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Classes from sixth to eighth will run from tomorrow after six months

छह महीने बाद कल से चलेंगी छठीं से आठवीं तक की कक्षाएं

Mon, 23 Aug 2021 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Classes from sixth to eighth will run from tomorrow after six months
साढ़े छह माह के लंबे अंतराल के बाद जिले भर के विद्यालयों में 6 से 8 तक की कक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होंगी। थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को दाखिला मिलेगा। कोरोना संक्रमण की वजह से अप्रैल से बंद चल रहे विद्यालय धीरे-धीरे खोले जा रहे हैं। 16 अगस्त से पहले कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 23 अगस्त से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में भी पढ़ाई शुरू होनी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद सोमवार को राजकीय शोक, सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में 24 अगस्त से कक्षाएं चलेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं कोरोना प्रोटोकॉल के साथ चलाए जाने के बारे में निर्देशित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संयोजक डॉ. विश्वनाथ दुबे ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालयों में मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। डॉ. दुबे ने बताया कि फरवरी के बाद से कक्षाओं का संचालन बंद चल रहा था। लगभग साढ़े छह महीने बाद छठवीं से आठवीं तक के विद्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed