फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   class 12th girl student fled to Mumbai from varanasi to avoid marriage police found her in this condition after 25 days

वाराणसीः शादी से बचने के लिए 12वीं की छात्रा भागी मुंबई, 25 दिन बाद पुलिस को इस हाल में मिली

Sun, 20 Jun 2021 01:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Jun 2021 01:02 AM IST
सार

शादी से बचने के लिए 12वीं की छात्रा 25 दिन पहले बिना किसी को कुछ बताए वाराणसी से मुंबई चली गई। जब पैसे खत्म हुए तो वह किसी की मदद लेकर वापस शनिवार को वाराणसी लौट आई। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर से पुलिस ने छात्रा को बरमाद किया। 

विज्ञापन
class 12th girl student fled to Mumbai from varanasi to avoid marriage police found her in this condition after 25 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घर परिवार के दबाव में आकर पिछले माह घर से भागी 12वीं की छात्रा को भेलूपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को मंडुवाडीह स्टेशन के बाहर से बरामद कर लिया। मुंबई से अपने सहेली की बुआ के मदद के जरिए मंडुवाडीह पहुंची तो पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। किशोरी 25 दिन पूर्व घर से फरार हुई थी।

विज्ञापन


भेलूपुर एसीपी के अनुसार चौक स्थित एक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली किशोरी 25 दिन पहले घर से भाग गई थी। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि माता-पिता शादी के लिए दबाव बना रहे थे। इससे खफा होकर अकेले मुंबई भाग गई थी।
विज्ञापन


जब पैसे खत्म हुए तो अपनी एक सहेली की बुआ से मुंबई में टिकट और अन्य खर्च के पैसे लेकर बनारस आई। वहीं सहेली की बुआ ने किशोरी के परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर किशोरी को मंडुवाडीह स्टेशन से बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस ने कराया समझौता

दो दिन पूर्व घर से भागकर शादी के बाद शनिवार को प्रेमी व प्रेमिका थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने परिजनों को समझाकर दोनों को साथ रहने के लिए कहा। समझौते के बाद परिजन माने और दोनों को साथ ले गए। नक्खीघाट इलाके रहने वाले युवक का उसी क्षेत्र में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध था। 17 जून को युवती घर से भागी तो युवती के पिता ने तहरीर दर्ज कराई थी। इधर, जब युवक अपने घर युवती से शादी करने के बाद पहुंचा तो उसके परिजन युवती को रखने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों सारनाथ थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed