फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between two sides gun shot firing one arrested in ballia up

बेल का छिलका फेंकने को लेकर खूब चले ईंट-पत्थर, असलहे लहराने वालों में एक कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Sun, 24 May 2020 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Clash between two sides gun shot firing one arrested in ballia up
हाथ पिस्तौल लिए युवक। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में शनिवार की रात मामूली विवाद को लेकर जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान एक पक्ष की ओर से असलहे भी लहराए गए। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दोनों पक्ष से दो लोगों को शांति भंग के आरोप में चालान किया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

गांव के बृजबिहारी सिंह व रामनिरंजन सिंह के बीच काफी दिनों से एक जमीन को लेकर विवाद है। शनिवार को दिन में एक पक्ष के युवक ने बेल का शरबत बनाने के बाद छिलका विवादित जमीन में फेंक दिया। इसी बात को लेकर देर शाम दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन



बात बढ़ी तो दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष के दो लोग हाथ में पिस्टल और कट्टा लेकर लरहाते हुए बाहर निकले और सामने वालों को दौड़ा लिया। विवाद की जानकारी होते ही पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति गंभीर देख मामले की जानकारी बांसडीहरोड थाना प्रभारी अशोक कुमार को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ही गांव में कई थानों की पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्ष के तीन लोगों को पकड़ कर थाने लाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कट्टा लहराने के आरोपी सौरव सिंह पुत्र बृज बिहारी सिंह को संबंधित कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एक पक्ष के बृज बिहारी सिंह व दूसरे पक्ष के पवन सिंह को धारा 151 के तहत चालान किया गया है।

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विवादित जमीन में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष की ओर से असलहा लहराया गया। असलहे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed