{"_id":"5f0e8ba38ebc3e63750f65d7","slug":"clash-between-two-sides-for-land-dispute-many-injured-in-bhadohi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर एक-दूसरे की जान लेने को हो गए उतारू, दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को लेकर एक-दूसरे की जान लेने को हो गए उतारू, दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष
Wed, 15 Jul 2020 10:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में खूनी संघर्ष हो गया है। इसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा (जगन्नाथपुर) में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जानकारी के अनुसार, कमलाशंकर और सूर्यमणि के परिवार के बीच जमीन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
कमलाशंकर का दावा है कि उस जमीन पर उनके पुरखे वर्षों से रहते चले आए हैं। बुधवार को वह उसी जमीन पर जुताई कर रहे थे। उसी समय दूसरे पक्ष के लोग आए और जुताई से रोकने लगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष से राजेश कुमार(40), नीरज कुमार(28), कमला शंकर(65), जयशंकर(50), कृपा शंकर(45), धीरेंद्र कुमार यादव(35) और दूसरे पक्ष से विवेक कुमार(20), सूर्यमणि यादव(61) घायल हो गए। दोनों पक्षों ने गोपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजकर उपचार कराया। थानेदार ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।