UP Encounter: पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से दोनों घायल, गिरफ्तार; दर्ज हैं कई मामले
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले की पुलिस को इन दोनों पशु तस्करों की तलाश काफी दिनों से थी। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को देख दोनों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ दोनों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Encounter in Mirzapur: मिर्जापुर के अदलहाट पुलिस ने हाजीपुर नहर पुलिया के पास बुधवार की भोर में पिकअप से मवेशी लेकर बिहार जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। उनके पास से पिकअप में छह मवेशी के साथ दो तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया गया।
अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि क्रूरता पूर्वक बांध कर मवेशियों को तस्करी के लिए चैनपुर बिहार ले जाया जा रहा है। थाना अदलहाट पुलिस टीम ग्राम हाजीपुर नहर पुलिया के पास तस्करों के पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे।
इसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दोनो तस्करों के पैर में गोली मारी। गोली लगने से घायल पशु तस्कर भोला हरिजन निवासी ग्राम विसौरा खुर्द थाना अदलहाट व बाबू उर्फ रामजन्म सोनकर निवासी रामपुर ढबही थाना अहरौरा को पकड़ा गया। उनके पास से दो तमंचा चार कारतूस, दो खोखा और पिकअप वाहन से छह मवेशी बरामद हुए। घायल पशु तस्करों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया।पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया। तस्करों पर पशु क्रुरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई।
भोला पर पांच और बाबू पर दो प्राथमिकी दर्ज : पशु तस्करी में गिरफ्तार भोला पर देहात कोतवाली, लालगंज थाना और चंदौली के चकिया में पशु क्रुरता अधिनियम के पांच प्राथमिकी दर्ज है। बाबू पर लालगंज में गैंगस्टर समेत दो प्राथमिकी दर्ज है।