{"_id":"63e8555befea8a24b90f12f8","slug":"clash-between-bhu-students-and-street-vendors-from-lanka-in-varanasi-brick-and-stone-pelting-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : BHU के छात्रों और लंका के पटरी दुकानदारों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : BHU के छात्रों और लंका के पटरी दुकानदारों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर
Sun, 12 Feb 2023 08:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:26 AM IST
सार
वाराणसी के बीएचयू हॉस्पिटल के छोटे गेट के पास लंका से नरिया मार्ग पर छात्र और दुकानदारों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट और पथराव में कई घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लंका थाना स्थित मालवीय चौराहा से नरिया मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान पर शनिवार की देर रात दुकानदार और बीएचयू के छात्रों में जमकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और कहासुनी मारपीट में बदल गई।
इसके बाद बीएचयू हॉस्पिटल के छोटे गेट के पास लंका से नरिया मार्ग पर जमकर ईंट-पत्थर चले। इसके चलते अफरातफरी की स्थिति रही। मारपीट और पथराव में घायल दुकानदार बाबू सोनकर ने बताया कि बीएचयू के कुछ छात्र देर रात जन्मदिन की पार्टी मना कर सर सुंदरलाल अस्पताल के छोटे गेट के बाहर एक दुकान पर चाय और सिगरेट पीने आए थे।
सिगरेट के धुएं को लेकर न जाने किसने कहासुनी शुरू कर दी। फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, और फिर ईंट-पत्थर चलने लगे। खुद को बीएचयू का छात्र बताने वाले कुछ युवकों ने चाय की दुकान चलाने वाले लालचंद सोनकर की भट्ठी और काउंटर भी पलट दिया।
विज्ञापन
मारपीट और पथराव में छह से सात लोगों को चोट लगी है। सरेराह हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने सभी को खदेड़ कर भगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को तहरीर देने को कहा है।