फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   civil services preparing girl accused constable for molesting in varanasi samajwadi party workers protest at police chowki

वाराणसी: सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही युवती ने सिपाही पर लगाया छेड़खानी का आरोप, पूर्व मंत्री ने समर्थकों संग घेरा थाना

Thu, 19 May 2022 04:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 May 2022 04:37 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र निवासी एक युवती ने सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाया। मामले को लेकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों संग पुलिस चौकी का घेराव किया।वहीं सिपाही ने आरोपों को फर्जी बताया है। 

विज्ञापन
civil services preparing girl accused constable for molesting in varanasi samajwadi party workers protest at police chowki
मोहनसराय चौकी पर पहुंचे सपा नेता सुरेंद्र पटेल और ग्राामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में युवती और उसके परिजनों ने गुरुवार सुबह एक सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान मोहनसराय चौकी  का घेराव करने पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल से प्रभारी निरीक्षक की नोकझोंक हुई। सपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोपी सिपाही को थाने से हटाने की मांग की। सीओ सदर के पहुंचने पर किसी तरह लोग शांत हुए।

विज्ञापन


उधर, सिपाही ने युवती के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया। एडशिनल एसपी के निर्देश पर सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं। रोहनिया थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती सिविल सर्विसेज की तैयारी करती है। सुबह साइकिल से कोचिंग को निकली थी। इसी बीच गांव से कुछ दूरी पर बाइक सवार युवक ने युवती से छेड़खानी की।

विज्ञापन

मोबाइल छीनकर वीडियो किया डिलीट

इस पर युवती ने बाइक सवार युवक की वीडियो बना ली। यह देख बाइक सवार युवक ने युवती का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। युवती की सूचना पर पहुंचे भाई को देख बाइक सवार युवक भागने लगा तो दौड़ाकर पकड़ा। दोनों में मारपीट हुई। तब तक मोहनसराय चौकी से सिपाही भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने दरोगा पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

civil services preparing girl accused constable for molesting in varanasi samajwadi party workers protest at police chowki
मोहनसराय चौकी पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

युवती का आरोप है कि बाइक सवार मोहनसराय चौकी पर तैनात सिपाही अखिलानंद पटेल था। घटना की सूचना पर ग्रामीण और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ भी मौके पर पहुंच गए। चौकी पहुंचे तो प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा से नोकझोंक हुई। दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री, सपा जिलाध्यक्ष समेत समर्थक आक्रोशित हो गए।

सीओ सदर अखिलेश प्रताप सिंह के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। पूर्व मंत्री का आरोप रहा कि थाने पर तीन साल से जमा सिपाही इंस्पेक्टर का कारखास है, युवती से छेड़खानी किया। 

सिपाही ने लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, सिपाही अखिलानंद त्रिपाठी ने बताया कि वह सादे वेश में अपनी बाइक की सर्विसिंग टड़िया पर करवा रहा था। इस बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे और कहा कि 39 नंबर की बाइक से छेड़खानी करके युवक भागा है। इस पर दोनों युवकों से हमने बाइक का पूरा नंबर पूछा और खुद को सिपाही बताया तो इतने में उलझ गए और मारपीट करने लगे।

चौकी से अन्य सिपाही आए तो बीचबचाव किया। इन लोगों को जब मालूम चला कि सिपाही को पीट दिए तो हैं तो फर्जी में छेड़खानी का आरोप लगाने लगे। यह बिल्कुल गलत है, जिस स्थान पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया, उस जगह की जांच करा ली जाएं, हम उक्त स्थल पर गए ही नहीं है। इस संबंध में सीओ सदर अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, यदि सिपाही दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed