फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Civil Defence volunteers took out a Tricolour rally

Varanasi News: नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 11 Aug 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Civil Defence volunteers took out a Tricolour rally
नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रट प्रखंड की ओर से निकली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से सोमवार को घर-घर तिरंगा अभियान के तहत विकास भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। एडीसी विवेक कुमार और पार्षद अशोक मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए स्वयंसेवक विभिन्न मार्गों से होते हुए अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचे। स्वयंसेवकों ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन व संयोजक संजय कुमार राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। यात्रा में डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा, स्टाफ आफिसर अजय यादव, राजेश कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, अयन बोस, श्याम मोहन मिश्रा, वसीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed