फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Citizenship law does not threaten Indian Muslims: lyricist Sameer

नागरिकता कानून से भारतीय मुस्लिमों को नहीं, तुष्टिकरण करने वाले नेताओं को खतरा : गीतकार समीर

Wed, 18 Dec 2019 09:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 18 Dec 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Citizenship law does not threaten Indian Muslims: lyricist Sameer
Sameer - फोटो : social media

बॉलीवुड के प्रख्यात गीतकार समीर अंजान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को पहले कानून के बारे में पूरी जानकारी कर लेनी चाहिए। यह बिल देशहित में आया बहुआयामी बिल है। इसमें भारतीय मुसलमानों को दूर-दूर तक कोई खतरा है ही नहीं।

विज्ञापन


हां तुष्टिकरण की दुकान चला रहे कुछ लोग इसको हवा देकर अब अपनी दुकानदारी चमकाने में लगे हुए हैं। यदि मुद्दे पर बात हो तब तो ठीक वरना देर सबेर जनता ज्यों समझेगी उसी दिन ऐसे लोगों को लेने के देने पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को कैंटोमेंट स्थित एक होटल में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान प्रख्यात गीतकार समीर ने कहा कि एनआरसी देर से आया बिल्कुल सही फैसला है। मोदी सरकार ने देशहित में ताबड़तोड़ फैसले करके भारतीय राजनीति को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Citizenship law does not threaten Indian Muslims: lyricist Sameer
sameer anjan

विपक्ष मुद्दा विहीन होकर सिर्फ विरोध करने के लिए ही विरोध कर रहा। राजनीति में हिंसा आगजनी को बिल्कुल सही नहीं ठहराया जा सकता है। गुमराह हुए चंद लोग भीड़ का हिस्सा बनकर हिंसा कर रहे हैं। उन्हें तो बिल का मतलब भी नहीं पता होगा। समीर ने बताया कि इसी माह रिलीज हो रही दबंग-3 में उनका गीत आवारा दिल लोगों को पसंद आएगा। अक्षय की आने वाली फिल्म सब कुशल मंगल के सभी गाने उनके ही लिखे हुए हैं। 

गीतकार समीर ने किया नौ पुस्तकों का लोकार्पण

वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित होटल में बॉलीवुड गीतकार समीर अनजान ने नौ पुस्तकों का लोकार्पण किया। इसमें डॉ. दीपाली गुप्ता, पुष्पा अवस्थी स्वाति, प्रियंका अग्निहोत्री, ओमप्रकाश, नीरजा नीर, प्रमोद कुमार स्वामी, ओम अग्रवाल की पुस्तकें शामिल हैं।

यह पुस्तकें प्रभा श्री पब्लिकेशन्स ने प्रकाशित की हैं। इसमें कुछ पुस्तकें साहित्यिक और स्वास्थ्य संबंधित हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. ऊषा गुप्ता, नीलू मिश्रा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव रहे। संचालन प्रतिभा सिन्हा और धन्यवाद प्रियंका अग्निहोत्री ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed