फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chunav

पंचायत चुनाव: मतगणना में लगेंगे 2020 कर्मचारी

Mon, 26 Apr 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
chunav
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2 मई को होने वाली मतगणना में कुल 2020 कर्मचारी लगेंगे। एक टेबल पर एक पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए ड्यूटी आदेश जारी कर दिया गया है। 8 ब्लाकों के 101 न्याय पंचायतों के लिए 404 टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

2592 बूथों की मतपेटियों की गिनती के लिए ऑठों ब्लॉकों में 8 स्थान निर्धारित किए गए हैं। जहां पर अधिकारियों की देखरेख में गिनती शुरू की जाएगी। प्रति न्याय पंचायत 4 गणना टेबल लगाए जाएंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि मतगणना में 2020 कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इसके लिए उन्हें ड्यूटी आदेश जारी कर दिया गया है। 26- 27 अप्रैल को प्रशिक्षण का कार्य होगा। इसके बाद 2 मई को गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। सेवापुरी ब्लाक के लिए आईटीआई कॉलेज कपसेठी में गिनती होगी। बड़ागांव के लिए बलदेव डिग्री कॉलेज, पिंडरा के लिए नारायणी चैलेंजर कान्वेंट स्कूल गंगापुर, हरहुआ के लिए काशी कृषक इंटर कॉलेज, चोलापुर के लिए आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, चिरईगांव के लिए जयप्रकाश स्नातकोतर महाविद्यालय उमराहा, आराजी लाइन के लिए जगतपुर डिग्री कॉलेज और काशी विद्यापीठ के लिए डिवाइन सैनिक स्कूल लहरतारा में गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed