फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chunav

जिला पंचायत सदस्य के लिए 508 नामांकन, प्रधान के लिए 4092 ने भरा पर्चा

Thu, 08 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
chunav
वाराणसी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के पहले दिन बुधवार को एलटी कालेज में जिला पंचायत सदस्य के लिए 508 नामांकन हुए। उधर, आठों ब्लाकों के 694 गांव के प्रधान पद पर 4092 नामांकन हुए। इसी प्रकार 1007 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 3741 नामांकन हुए। इसके अलावा 8978 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1528 नामांकन दाखिल हुए। इसके अलावा नामांकन फार्म भी खरीदे गए। सभी पदों के लिए कुल 1575 नामांकन फार्म लिए गए। इनमें से 21 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि बाकी 1554 फार्म प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए खरीदे गए। बृहस्पतिवार को भी नामांकन सुबह आठ बजे से शुरू होगा। मतदान 19 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

जिले की 694 ग्राम पंचायतों के लिए आठों ब्लाकों पर नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। बिना मास्क के किसी को नामांकन परिसर में भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इन सबके बीच सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक जहां 1000 नामांकन हुए। वहीं दो बजे तक 6 हजार से अधिक नामांकन हुए। नामांकन दाखिले के लिए ब्लाकों पर 15 से 29 काउंटर तक बनाए गए हैं। आठों ब्लाक व एलटी कालेज पर कोविड-19 हेल्पडेस्क बनाई गई है। यहां पर एएनएम व आशा कार्यकत्री तैनात की गई हैं। मतदाता सूची नहीं पहुंचने के चलते कई ब्लाकों पर देर से नामांकन शुरू हुआ। मुख्यालय से लेकर ब्लॉक कार्यालयों तक लाइन लगी रही। शाम पांच बजे तक जो लोग नामांकन कक्ष में दाखिल हुए। उनके पर्चे रात तक भरे गए। अर्दली बाजार स्थित एलटी कालेज में सुबह 10 बजे तक मात्र 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसके बाद परिसर में उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों संग आये समर्थकों की बारी भीड़ इकट्ठा होने लगी। आठों ब्लॉकों से आए उम्मीदवारों के लिए चार बूथ बनाए गए थे। हर बूथ पर दो-दो ब्लाकों का पर्चा लिया जा रहा था। दो बजे तक 76 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जिला पंचायत सदस्य पद पर महिलाओं में नामांकन को लेकर उत्साह
वाराणसी। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए सुबह से ही एलटी कालेज परिसर में लंबी लाइन लगी रही। गर्मी और तेज धूप के बाद भी उम्मीदवार नामांकन के लिए डटे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण महिलाओं में नामांकन को लेकर उत्साह रहा। काशी विद्यापीठ ब्लाक के वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही पूनम मौर्या जब अपने 106 वर्षीय प्रस्तावक के साथ नामांकन करने आईं तो लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। प्रस्तावक के रूप में मिसिरपुर निवासी 106 वर्षीय द्वारिका पटेल रहे। नामांकन पत्र पर उन्होंने हस्ताक्षर किए। एलटी कालेज में इसकी काफी चर्चा रही। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सभी ब्लाकों पर नामांकन शुरू हो गया है। मतदाता सूची सभी ब्लाकों पर पहुंच गई है।
-------------
जिले के 694 गांव के प्रधान पद पर 4092 नामांकन
1007 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 3741 नामांकन
8978 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1528 नामांकन
40 जिला पंचायत सदस्य पद पर 508 पर्चा दाखिल
नामांकन वाले दिन 1575 पर्चा भी खरीदा गया
-----------
इनसेट
पहले दिन ब्लाकवार नामांकन की स्थिति
ब्लॉक- क्षेत्र पंचायत सदस्य- प्रधान- ग्राम पंचायत सदस्य
चिरईगांव- 475- 508- 122
चोलापुर- 411 -576 -151
काशी विद्यापीठ- 429 -366- 223
पिंडरा- 475- 681 -201
हरहुआ -388- 380- 269
बड़ागांव -391 -419- 137
सेवापुरी- 446 -517 -160
आराजी लाइन -726- 645 - 265
कुल योग -3741-4092-1528
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed