फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CHS 9th-11th counseling date and cutoff number released uploaded on online portal of BHU

सीएचएस: 9वीं-11वीं की काउंसिलिंग की तारीख और कटऑफ नंबर जारी, बीएचयू के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड

Sun, 22 Jun 2025 01:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 01:09 AM IST
सार

11वीं जीव विज्ञान की काउंसिलिंग 25 जून को है और इसका कटऑफ 81 अंक है। 11वीं आर्ट्स की काउंसिलिंग 26 जून को है और कटऑफ 86 अंक तक आया। 

विज्ञापन
CHS 9th-11th counseling date and cutoff number released uploaded on online portal of BHU
सीएचएस की प्रवेश परीक्षा के दाैरान विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CHS Varanasi Admission: बीएचयू के सीएचएस में नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की तारीख घोषित कर दी गई है। नौवीं की काउंसिलिंग 23 जून से और 11वीं की काउंसिलिंग 24 जून से शुरू हो रही है। 

विज्ञापन


दोनों कक्षाओं में दाखिले के लिए हुई अलग-अलग विषयों की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कटऑफ मार्क्स की पहली लिस्ट भी आ गई है। 11वीं में सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की अलग- अलग कटऑफ सूची बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। 
विज्ञापन


सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में नौवीं कक्षा की काउंसिलिंग 23 जून को है। इसमें जनरल कटऑफ 96-93 अंक तक गया है। इसी स्कूल में 11वीं गणित की काउंसिलिंग 24 जून और जनरल कटऑफ 97 से 88 अंक तक गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11वीं आर्ट्स की काउंसिलिंग 26 जून को है और कटऑफ 91 से 95 अंक के बीच है। इसकी काउंसिलिंग 27 जून को होगी। पहली लिस्ट में जनरल कटऑफ 80 से 68 अंक तक आया है। वहीं, 11वीं के जीव विज्ञान विषय की काउंसिलिंग 27 जून को है और जनरल कटऑफ 83 से 78 अंक तक गया है। 

सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल में 11वीं कॉमर्स की काउंसिलिंग 27 जून को है। इसका जनरल कटऑफ 80 अंक है। 11वीं गणित की काउंसिलिंग 24 जून और जनरल कटऑफ 90 अंक तक है। 

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात होंगे मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक
बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए जिले के 26 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान के तहत शुरू की जा रही है, जिसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 

आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत, चयनित विद्यालयों में तीन महीने तक प्रतिदिन 40 मिनट का आत्मरक्षा प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण उन्हें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाएगा बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। 

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चयन में योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक किसी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो। चयनित प्रशिक्षकों को मानदेय के रूप में प्रतिमाह 5 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस प्रकार, तीन महीने की अवधि के लिए उन्हें कुल 15 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed