फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Christmas market decorate in varanasi

वाराणसी: क्रिसमस पर सेंटा कहेगा आपके दिल की बात, बाजारों में बढ़ने लगी रौनक

Wed, 11 Dec 2019 03:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Dec 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Christmas market decorate in varanasi
क्रिसमस पर सजने लगे बाजार। - फोटो : अमर उजाला।

क्रिसमस के लिए अब 15 दिन रह गया है। पर्व जितना नजदीक आ रहा है, शहर के पब्लिक प्लेस, मॉल्स और घरों में रौनक बढ़ती जा रही है। घरों में जहां कैरोल गीत भी गाए जा रहे हैं। वहीं गिफ्ट कॉर्नर में कई वैरायटी के गिफ्ट, क्रिसमस ट्री सहित सभी जरूरी सामग्री को खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्रिसमस पर सबके लिए खास तरह के तोहफों के साथ कॉम्बो गिफ्ट भी लोगों को लुभा रहे हैं।

विज्ञापन


क्रिसमस के लिए इस बार बाजार में डांस टॉय यानी म्यूजिक बजाकर डांस करता हुआ सेंटा क्लाज और बैलून सेंटा आकर्षण का केंद्र बना है। आकर्षक लाइटिंग के साथ बैलून के अंदर सेंटा क्लाज पर बर्फबारी सा नजारा इसमें नजर आता है। इसमें सफेद रंग के छोटे-छोटे टुकड़े लाइटिंग के बीच गिरते दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह और भी कई नए गिफ्ट बाजार में आए हैं जो कि लोगों को ध्यान खींच रहे हैं।
विज्ञापन


वुडन बोट
बाजार में वुडन बोट काफी आकर्षित कर रहे हैं, इनकी खासियत ये है कि इसमें एक ट्रे नाव के आकार का है जिसमें चॉकलेट्स रखकर आप गिफ्ट कर सकते हैं, वहीं इसका दूसरा इस्तेमाल और सिंपल ट्रे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेच्यू संग हैंगिंग सेंटा
इस बार बाजारों में मदर मेरी का स्टेच्यू आया है, जो कि बटन दबाने पर हैप्पी क्रिसमस बोलेगा। इसके अलावा हैंगिंग सेंटा आए हैं, जो दिखने में कैंडल की तरह सेंटा क्लॉज है, लेकिन ये कैंडल नहीं बल्कि सिरेमिक का बना सेंटा है। इसे डोर पर टांगा जा सकता है। 

सेंटा बोलेगा आपके बोल
गिफ्ट गैलरी पर सेंटा क्लॉज के टैडी में कोई भी अपनी वाइस रिकार्ड कर सकता है। आप इसमें अपने प्रिय को अपनी आवाज में कुछ संदेश भी दे सकते हैं। साथ ही हैप्पी क्रिसमस सुनाई देगा। इसमें 30 से 40 सेकेंड का मैसेज रिकार्ड किया जा सकता है। 

आर्चीज गैलरी के स्टोर मैनेजर त्रिपुरारी ने बताया कि क्रिसमस के लिए डेकोरेशन व गिफ्ट आइटम की खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार कई वैरायटी के सामानों में घंटियां, लडिया, म्यूजिकल खिलौनों के साथ सेंटा क्लाज की टोपिया और सेंटा हेयर बैंड है, जो आकर्षित कर रही है। आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed