फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Christmas 2022 Preparation in final stage in Varanasi churches long wait for cake in baking house

Christmas 2022: वाराणसी के गिरजाघरों में तैयारी अंतिम चरण में, बेकिंग हाउस में केक के लिए लंबा इंतजार

Sun, 18 Dec 2022 12:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 12:50 PM IST
सार

क्रिसमस को लेकर वाराणसी में तैयारियां जोर-शोर से जारी है। प्रभु यीशु के स्वागत के लिए घरों से लेकर गिरजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। बेकिंग हाउस में भी केक के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन
Christmas 2022 Preparation in final stage in Varanasi churches long wait for cake in baking house
सदर बाजार स्थित मोहम्मद आरिफ की बेकरी में क्रिसमस के लिए तैयार हो रहा केक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु यीशु के जन्म में महज एक सप्ताह बचा हुआ है। वाराणसी में ईसाई समाज के लोग उत्सव की तैयारी में लगे हैं। महागिरजाघर में चरनी को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। बेकिंग हाउस में भी केक के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। सुबह चार बजे से आने के बाद भी लोगों को केक के लिए नबंर नहीं मिल पा रहा है। कुछ को शाम तो कुछ को रात तक हो जा रही है।

विज्ञापन


छावनी स्थित सदर इलाके में बेकिंग हाउस के बाहर आसपास के जिलों के लोग भी पहुंचे रहे हैं। उधर,  बाजारों में सेंटा क्लॉज की टोपी, मफलर, जैकेट के साथ अन्य सामानों के साथ केक, कुकीज की भी बिक्री हो रही है। कैंटोंमेंट स्थित महागिरजाघर में कारीगर प्रभु यीशु के जन्म के लिए चरनी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सेंट मैरिज चर्च परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। प्रभु यीशु के बाल स्वरूप के लिए रथ भी लगभग तैयार हो चुका है। 

रम, प्लम और फ्रूट केक की मांग

Christmas 2022 Preparation in final stage in Varanasi churches long wait for cake in baking house
सदर बाजार स्थित मोहम्मद आसिफ की बेकरी में तैयार हो रहा क्रिसमस के लिए केक - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार स्थित बेकिंग हाउस संचालक मोहम्मद आरिफ बताते हैं कि इस समय क्रिसमस को लेकर सबसे ज्यादा केक और पेस्ट्री की मांग है। रम, प्लम व फ्रूट केक की अलग-अलग वैरायटी तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन

अन्य जिलों से भी आ रहे ऑर्डर

Christmas 2022 Preparation in final stage in Varanasi churches long wait for cake in baking house
प्रकाश, सजित और विनीत विक्टर - फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार में बेकिंग हाउस संचालक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि रोज 10 से 15 लोग पहुंच रहे हैं। बीएचयू और मिर्जापुर से विनीत विक्टर केक लेने पहुंचे। बीएचयू अस्पताल में कार्यरत सजित ने बताया कि 20 साल से यहां से केक ले रहे हैं। इस साल भी फ्रूट केक तैयार करा रहे है। महमूरगंज निवासी प्रकाश ने बताया कि सुबह से आया हूं। शाम 4 बजे नंबर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed