{"_id":"5da4daca8ebc3e014757ac57","slug":"chokaghat-flyover-varanasi-news-vns4890829114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकाघाट फ्लाइओवर के दिसंबर तक पूरा होने पर फिर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकाघाट फ्लाइओवर के दिसंबर तक पूरा होने पर फिर संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर का निर्माण 30 दिसंबर तक पूरा करने का दावा सेतु निगम के आला अधिकारियों ने किया था। लेकिन, अब तक मात्र 80 प्रतिशत काम हुआ है। तीन साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। बाकी बचे 20 प्रतिशत कार्य अगर पिछले गति से किया जाए तो कम से कम एक साल और लग जाएंगे। अधिकारियों ने कार्य की रफ्तार बढ़ाने के चक्कर में जनता की सुरक्षा को दरकिनार कर दिया है। शुक्रवार को शटरिंग गिरने के बाद विभाग ने काम बंद कर दिया था। लेकिन एसपी ट्रैफिक की अनुमति मिलने के बाद फिर से सोमवार को काम शुरू करा दिया गया है। इसके बाद भी समय से कार्य पूरा होने पर संशय बरकरार है।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों की माने तो ट्रैफिक के कारण आ रही तमाम दिक्कतों के चलते काम पूरा कराने में अभी काफी समय लग सकता है। विभागों में आपसी समन्वय नहीं होने से भी कार्य करने में समस्या हो रही है। सेतु निगम ने यातायात विभाग के एसपी ट्रैफिक से मिली अनुमति के आधार पर निर्माण शुरू कराया है। परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि सीवर पाइप लाइन को शिफ्ट नहीं कराया गया है। इससे सीवर ओवरफ्लो की समस्या के चलते सड़कों पर गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे काम कराने में दिक्कत आ रही है। इसी प्रकार की दिक्कतें रहेंगी तो काम पूरा होने में ज्यादा समय लग सकता है। पिलर संख्या 47 से 65 के बीच काम कराने की अनुमति मिली है।
हम लोगों का पूरा प्रयास है कि काम दिसंबर तक खत्म करा दें लेकिन इस समय थोड़ी दिक्कत आ रही है। निर्माण में आने वाली हर परेशानी को दूर कराया जा रहा है ताकि काम के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। - सुनील कुमार, महाप्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
काम शुरू होने के साथ कैंट तिराहे के पास सीवर ओवरफ्लो
काम शुरू होने के साथ कैंट तिराहे के आसपास सीवर ओवरफ्लो की समस्या रही। स्थानीय लोगाें ने सेतु निगम के अधिकारियों को घेर लिया। कहा कि आप लोग ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते जनता को आए दिन दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इस पर सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने जलकल को इसकी जानकारी दी। जलकल के सचिव रघुवेंद्र कुमार ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद वहां सफाई शुरू कराई गई है।
एक नजर में
चौकाघाट फ्लाईओवर - लंबाई-1784 मीटर
लागत-77.41 करोड़ से बढ़कर 171 करोड़
पिलर -78
अब तक काम - 80 प्रतिशत हुआ पूरा
सितंबर 2015 में शुरू हुआ निर्माण कार्य सितंबर 2018 तक होना था पूरा