फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CHO will monitor regular vaccination

Varanasi News: नियमित टीकाकरण की सीएचओ करेंगे निगरानी

Mon, 10 Apr 2023 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
CHO will monitor regular vaccination
फोटो
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में अब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अहम भूमिका निभाएंगे। संचारी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, जांच व उपचार के साथ टीकाकरण कार्यक्रम की निगरानी की भी जिम्मेदारी सीएचओ को दी गई है।

सोमवार को ककरमत्ता स्थित एक होटल में सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निकुंज कुमार वर्मा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्र में लोगों को बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अब उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण के सुपरविजन, मॉनिटरिंग, डाटा एंट्री, मोबिलाइजेशन आदि सेवाओं के लिए दक्ष बनाना है। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वाईबी पाठक ने गर्भवती व बच्चों के नियमित टीकाकरण सर्विलांस, मॉनिटरिंग आदि के बारे में बताया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जन्म से लेकर पांच साल तक बच्चों का टीकाकरण किया जाता है, इसलिए सभी टीकाकरण के बारे में अच्छी तरह से जानकारी जरूरी है। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. कुनाल ने बताया कि पिछले माह 48 सीएचओ को नियमित टीकाकरण एवं सर्विलांस संबंधी प्रशिक्षण दिया गया और इस माह जिले के सभी 208 सीएचओ को विभिन्न बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed