चीन के कोरोना वायरस का अलर्ट वाराणसी में भी, अस्पतालों में विशेष सतर्कता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कोरोना वायरस के डर से घर लौटे युवक के दीनदयाल अस्पताल में सोमवार को जांच के बाद अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में जहां दस बेड का कोरोना वायरस वार्ड बनकर तैयार है वही अस्पताल परिसर में ओपीडी से लेकर वार्ड तक जगह जगह जागरूकता के लिए पर्चा चस्पा कराया गया है। उधर कर्मचारी भी मास्क लगाकर काम कर रहे है।
जानें कोरोना वायरस के बारे में
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध एक ऐसे वायरस से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस का प्रकोप पहले कभी नहीं पाया गया है। वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान शहर में शुरू हुआ था। डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
बीमारी के लक्षण
इसके संक्रमण में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। इसके दूसरे देशों में पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है।
बचाव के उपाय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रुमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें। जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें।