फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children recited counting and poetry to the union minister who became a teacher

Smriti Irani News: ...जब शिक्षक बनीं केंद्रीय मंत्री को बच्चों ने सुनाई गिनती और कविता

Wed, 08 Jun 2022 05:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2022 05:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी काशी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक में अलाउद्दीनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र व कोरौता के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों संग समय बिताया।

विज्ञापन
Children recited counting and poetry to the union minister who became a teacher
शिक्षक बनीं केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी काशी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक में अलाउद्दीनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र व कोरौता के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों संग समय बिताया। वह शिक्षक की भूमिका में भी नजर आईं। बच्चों को कविता पढ़ाने के साथ ही उनसे गिनतियां भी पूछीं, जवाब न देने पर अगली बार गिनती को अच्छे से याद करने को कहा।

विज्ञापन


अलाउद्दीनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई रस्म का उद्घाटन कर गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की। इसके बाद नंद घर में बच्चों की क्लास ली। एक-एक अक्षर पर हाथ रखती गईं और बच्चे जवाब देते गए। बच्चों से गिनती, फलों के नाम, मौसम के बारे में पूछा। इसके बाद मछली जल की रानी है सुनाने को कहा।
विज्ञापन


मंत्री के कहते ही बच्चों ने कविता सुना डाली। इस दौरान पूछने पर छात्र रवि किशन ने तपाक से कविता सुनाकर वाहवाही लूटी ली। माही, रिमझिम ने गिनती सुनाई। वहीं, सोनम ने वर्णमाला सुनाई। आंगनबाड़ी में भारत के झंडे के बारे में पूछा, सभी बच्चों ने झट से जवाब दे दिया। खुश होकर बच्चों को टॉफी बांटी। रानू विश्वकर्मा, सहायिका सरोज विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान बसंता पटेल मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की महिलाओं संग खिंचवाई फोटो

कंपोजिट विद्यालय अलाउद्दीनपुर में नंद घर में सहयोग करने वाले वेदांत संस्था के सदस्यों से बातचीत कर उनके कार्यों के बारे में जाना। इसके बाद शिक्षिकाओं से बात की। स्मृति ईरानी संग फोटो खिंचवाने के लिए महिलाओं की होड़ लग गई। उन्होंने रुककर सभी के साथ फोटो खिंचवाई>


एनएनएम की थपथपाई पीठ
कोरौता स्थित वेलनेस सेंटर में उपचार के लिए आई महिलाओं से सुविधाओं को लेकर बात की। एएनएम रजत द्विवेदी से पूछा कि अब तक कितनी महिलाओं का प्रसव हुआ है। रजत ने बताया कि हर साल 200 महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने रजत को गले गला लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर संग फोटो खिंचवाई। वहीं, मां के साथ पहुंची तीन साल की सोनम को केंद्रीय मंत्री ने पोलियो ड्रॉप पिलाई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, सीडीओ अभिषेक गोयल, बीडीओ रक्षिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह, डॉ. राहुल सिंह और एके मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed