{"_id":"5ada462c4f1c1b65098b5821","slug":"child-parliament-serious-on-rape-and-said-accused-get-death-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संसद दुराचार पर गंभीर, कहा-आरोपियों को हो फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संसद दुराचार पर गंभीर, कहा-आरोपियों को हो फांसी की सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाल संसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार के मामलों को लेकर बाल संसद ने विशेष सत्र का आयोजन किया। वरुणानगरम् कॉलोनी में आयोजित बाल संसद में सत्र शुरू होते ही बाल सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाल सांसदों ने कहा कि बच्चियों के साथ दुराचार गंभीर मसला है।
बाल सांसद इली ने 13 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रस्ताव पेश किया। सांसद अर्पित ने दुराचारियों के सारे अधिकार खत्म करने का प्रस्ताव दिया। स्पीकर खुशी रमन ने प्रस्ताव पर चर्चा कराने की अनुमति दे दी।
चर्चा में सभी पक्ष के लोगों ने इस बात पर सहमती जताई कि 13 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। सदन ने यह तय किया कि दुराचार की घटना जिस जिले में होगी वहां के डीएम व एसएसपी को निंदा प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
स्पीकर खुशी ने प्रत्येक थाना स्तर पर ‘बेटी सुरक्षा समिति’ बनाने की बात कही। मुख्य अतिथि के तौर पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी मौजूद रहीं। विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे।