UP News: सामूहिक दुष्कर्म में बाल अपचारी को पकड़ा, सदमे से पिता की मौत; गन्ने के खेत में खींच की थी हैवानियत
वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म केस में पांच आरोपियों के साथ दो बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं। इसमें एक के पिता की सदमे में माैत हो गई। रविवार की सुबह दुष्कर्म पीड़िता के उस बच्ची की भी माैत हो गई, जिसने छह दिन पहले जन्म लिया था।
विस्तार
Varanasi News: चौबेपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी के शनिवार को पकड़े जाने के बाद सदमे में उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बाल अपचारी के पिता बीमार थे। सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो बाल अपचारी पकड़े गए हैं। जबकि पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। सभी जेल में है।
पांच दिन पहले पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं, इस मामले में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, थाना क्षेत्र के एक गांव की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बीते सोमवार की शाम बेटी को जन्म दिया है।
ये है पूरा मामला
आरोप है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई थी इसलिए आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन आरोपों के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई सामूहिक दुष्कर्म के नौ महीने बाद हुई है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि दिसंबर 2024 में 16 वर्षीय बेटी खेत में गई थी, तभी गांव के सात मनबढ़ों ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी जब गर्भवती हुई तो 29 जून की रात चौबेपुर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया लेकिन मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
सिर्फ दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जो आरोपी बाहर हैं, वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद मंगलवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।